खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

अहमदाबाद में खेला जा सकता है वर्ल्ड कप 2023 का भारत पाकिस्तान मैच, टूर्नामेंट का अक्टूबर में होगा आगाज

वनडे विश्व कप 2023 का भारत में आयोजन होगा. इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जा सकता है…

अहमदाबाद (ए)। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का भारत में आयोजन होना है. यह इस साल अक्टूबर और नवंबर में खेला जा सकता है. वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अहमदाबाद के वेन्यू मुहर लगाने वाला है. हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे मैच विश्व कप 2019 में खेला गया था. इसके बाद से वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमें नहीं भिड़ सकी हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैचों का विश्वभर के फैंस को इंतजार रहता है. अब ये दोनों ही टीमें विश्व कप में आमने-सामने होंगी. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ पर छपी एक खबर के मुताबिक भारत-पाक के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र स्टेडियम में मैच खेला जा सकता है. इस स्टेडियम में 1 लाख दर्शकों बैठ सकते हैं. बीसीसीआई भारतीय टीम कै मैनेजमेंट के साथ इसको लेकर बातचीत करेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे विश्व कप 2023 का 5 अक्टूबर से आगाज हो सकता है और टूर्नामेंट का फाइनल मैच नवंबर में खेला जाएगा. इसके लिए कई वेन्यू तय किए गए हैं. नागपुर, बेंगलुरु, त्रिवेंद्रम, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, राजकोट, इंदौर, बेंगलुरु और धर्मशाला को शॉर्ट लिस्ट किया गया है. पाकिस्तान के सभी मैच सुरक्षा कारणों से चेन्नई, बैंगलोर और कोलकाता में खेले जा सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे मैच विश्व कप 2019 में खेला गया था. भारत ने मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम से 89 रनों से जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 336 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ 40 ओवरों में 212 रन ही बना पाए थे. उन्हें बारिश की वजह से 302 रनों का लक्ष्य दिया गया था. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 140 रनों की यादगार पारी खेली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button