खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

“अहलान मोदी” कार्यक्रम में शामिल होने यूएई जाएंगे पीएम मोदी: प्रवासी भारतीयों को करेंगे संबोधित, आज अहमदाबाद में रोड शो

आयोजकों के अनुसार, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सुचारु आयोजन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। पीएम के स्वागत को लेकर भारतीय समुदाय का उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि कार्यक्रम की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर 12 हजार से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान 13 फरवरी को अबू धाबी में प्रवासी भारतीयों समुदाय उनका स्वागत करेगा और पीएम इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस समारोह को अहलान मोदी (नमस्कार मोदी) नाम दिया गया है। कार्यक्रम शेख जाएद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरान स्टेडियम के पूरी तरह भरे होने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सुचारु आयोजन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। पीएम के स्वागत को लेकर भारतीय समुदाय का उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि कार्यक्रम की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर 12 हजार से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद 2015 में पीएम मोदी ने यूएई की यात्रा की थी। तब 34 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूएई के सरकारी दौरे पर गया था। उसके बाद से फरवरी 2024 में होने वाली यात्रा पीएम मोदी की सातवीं यूएई यात्रा है। उनकी हर यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं और दोस्ती नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

आज गुजरात में रोड शो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर सोमवार रात अहमदाबाद पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। दो दिनी दौरे के दौरान पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात समिट और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी आज यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button