दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अहिवारा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में निर्णय, 20 जुलाई को भाजपा तहसील कार्यालय अहिवारा का करेगी घेराव

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में विधानसभा अहिवारा कोर कमेटी का बैठक भाजपा कार्यालय भिलाई में संपन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से चुनावी घोषणा पत्र संयोजक एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, जिला प्रभारी संदीप शर्मा, राजीव अग्रवाल, आहिवारा विधानसभा प्रभारी राम कुमार साहू उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बैठक के पूर्व नवनियुक्त चुनावी घोषणा पत्र के संयोजक विजय बघेल का फूल माला के साथ आत्मीय स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई।

बृजेश बिचपुरिया ने कहा विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुकी है और हमें दिन रात एक कर अपने कार्यों का निर्वहन करना है हमारी पार्टी सदैव जनता से जुड़ी छोटे बड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और आगे भी उठाते रहेगी। अब समय आ गया है की जनता के पास जाकर कांग्रेस के झूठे वादे को उन तक पहुंचाना है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि कॉन्ग्रेस गंगाजल का झूठा कसम खा कर घोषणा पत्र का वादा किए और उनके लिए बड़े शर्म की बात है की एक भी वादा पूरा नहीं किए। कॉन्ग्रेस झूठ का पहाड़ बनाने में लगी है। छत्तीसगढ़िया होने का झूठा ढोंग रच रही है। जनता भी कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के मूड में आ चुकी है।

प्रभारी रामकुमार साहू ने कहां की प्रदेश ने जनता से जुड़े मुद्दे को हर विधानसभा में उठाने का निर्देश दिया है और आगामी 20 तारीख को जनसमस्याओं को लेकर हम सभी अहिवारा विधानसभा के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय का घेराव करेगी। जिसकी तैयारी हमें जल्द से जल्द पूरी करनी है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया।

पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, सांवला राम डाहरे, भिलाई जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर सिंह, दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जामुल नगर पालिका अध्यक्ष- ईश्वर सिंह ठाकुर, अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष – नटवर ताम्रकार, संतोष मार्कंडेय, खिलावन साहू, अश्वनी टंडन, रेख राम बंछोर, दिलीप पटेल, कीर्ति नायक, राजू लाल नेताम, चंद्र प्रकाश मांडले, सुषमा जेठानी, जोगेश्वर सोनी, जितेंद्र यदु एवं अपेक्षित कोर कमेटी सदस्य उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी भिलाई मीडिया प्रभारी रणजीत सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button