खास खबरफीचर्ड

राशिफल 23 दिसंबर: तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है

आज का राशिफल 23 दिसंबर दिन सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि पर संचार करेंगे और आज ही रुक्मिणी अष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। साथ ही चंद्रमा इस गोचर के दौरान उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र उपरांत हस्त नक्षत्र में संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज का आपका दिन आनंदप्रद रहेगा. आर्थिक योजनाएं सफल होंगी. व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ अच्छा काम कर सकेंगे. आज आपके नए संपर्क बनेंगे. आपके क्षेत्र के बाहर के लोगों के साथ भी आपका कम्युनिकेशन होगा. बौद्धिक कामों में रुचि बढ़ेगी. छोटी किसी यात्रा की भी संभावना है. आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है. शारीरिक स्वस्थता और मानसिक खुशी बनी रहेगी. परिजनों के साथ चल रहा विवाद दूर हो सकेगा.

वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता बनी रहेगी. आप दूसरे लोगों को प्रभावित करने के साथ ही उनके साथ संबंध भी बेहतर रख सकेंगे. बैठक या विचार-विमर्श में भी आपको सफलता मिलेगी. परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर भी उस क्षेत्र में अवश्य आगे बढ़ सकेंगे. पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी.

मिथुन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आपका मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा. किसी बात की दुविधा मन में रहेगी. अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी. माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे. बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालें. परिवार और स्थायी संपत्ति के विषय में चर्चा न करना हितकारी होगा. स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित हो सकता है. आज कहीं घूमने ना जाएं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

कर्क- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज भाइयों से लाभ होगा. दोस्तों से मुलाकात और स्वजनों से खुशी मिलेगी. किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है. आज आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे. भाग्य में वृद्धि होने के योग हैं. सामाजिक और आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा.

सिंह- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. विभिन्न योजनाओं से संबंधित बार-बार आने वाले विचारों से आप दुविधा में रहेंगे. हालांकि परिजनों के साथ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी. दूर रह रहे किसी व्यक्ति या संस्था के साथ संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगी. अधिक खर्च से बचने की जरूरत है. निर्धारित काम में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी. आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा.

कन्या- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी. मीठी वाणी से आप लाभप्रद और सौहार्द्रपूर्ण संबंध विकसित कर सकेंगे. उत्तम भोजन के साथ उपहारों और वस्त्रों की प्राप्ति होगी. शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. जीवनसाथी की निकटता और प्रवास- पर्यटन से आपका दिन खुशहाल रहेगा. आप समय पर अपना काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है, इसका सदुपयोग करें.

तुला- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. आपकी वाणी से किसी का दिल दु:ख सकता है. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है. किसी कारण से कार्यस्थल का काम अधूरा रह सकता है. आज आपको किसी भी टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी.

वृश्चिक- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. गृहस्थजीवन में आपको सुख और संतोष का अनुभव होगा. पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा. मांगलिक काम होंगे. विवाह के संयोग बनेंगे. नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिलने से आय में वृद्धि होगी. मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा. मित्रों से लाभ होने का योग है. बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति होगी. व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है. प्रेम जीवन में सकारात्मक अवसर उपस्थित होंगे.

धनु- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज का आपका दिन शुभ है. आपमें परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों की सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे. व्यापार में आज कोई बड़ा काम कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. अधिकारी आप से खुश रहेंगे. पदोन्नति की भी संभावना है. आप समय पर सभी काम पूरे कर पाएंगे. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा.

मकर- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज का दिन मध्यम फलदायी है. बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुड़े जातक आज ज्यादा सक्रिय रहेंगे. साहित्य में कोई नया सृजन कर पाएंगे. दोपहर के बाद स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है. संतान की पढ़ाई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता रहेगी. अनावश्यक खर्च से आज दूर रहें. आय और व्यय का बैलेंस होने में दिक्कत आ सकती है.

कुंभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए. ज्यादा सोचने-विचारने से आप परेशान रहेंगे. ज्यादा काम करने के चलते आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा. ज्यादा गुस्से से नुकसान हो सकता है. नियम विरुद्ध कामों से दूरी बनाए रखें. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा.

मीन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 दिसंबर, 2024 सोमवार के दिन कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज का दिन व्यापारियों के लिए काफी अच्छा है. व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए शुभ समय है. साहित्य सृजन, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे. किसी सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा. पार्टी और पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे. दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे. नए वस्त्र आभूषण या वाहन की खरीदारी होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button