खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आंध्र प्रदेश में बंटे मंत्रियों के विभाग, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास रहेगा लॉ एंड ऑर्डर

आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार में मंत्रियों के विभाग को बांट दिया गया है. इससे पहले सीएम नायडू ने बुधवार को सीएम पद की शपथ ली थी, जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे थे…

अमरावती (ए)। आंध्र प्रदेश में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की चौथी बार शपथ ली. इसके बाद शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों को भी बांट दिया गया. सीएम नायडू ने कानून और व्यवस्था अपने पास पास रखी है. जबकि जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई।

जनसेना पार्टी के चीफ को पंचायती राज, पर्यावरण, वन, साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग दिए गए हैं. वहीं, सीएम नायडू के बेटे नारा लोकेश को शिक्षा, आईटी इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग दिया गया. इसके साथ ही अनीता वंगलपुडी को गृह मामले और आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है. सत्य कुमार यादव को स्वास्थ्य और पय्यावुला केशव को वित्त विभाग दिया गया है।

इन मंत्रियों के अलावा, किंजरापु अच्चन्नायडू को कृषि, सहकारिता, विपणन, पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन, कोल्लू रवींद्र को माइनिंग और भूविज्ञान, आबकारी. नादेंदला मनोहर को खाद्य और नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले. पोंगुरु नारायण को नगर प्रशासन और शहरी विकास विभाग दिया गया।

सत्य कुमार यादव को स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, डॉ. निम्मला रामानायडू को जल संसाधन विकास नस्यम, मोहम्मद फारूक को विधि एवं न्याय, अल्पसंख्यक कल्याण बंदोबस्ती, अनम रामनारायण रेड्डी को बंदोबस्ती, पय्यावुला केशव को वित्त, योजना, वाणिज्यिक कर एवं विधायी, अनगनी सत्य प्रसाद को राजस्व, पंजीकरण एवं स्टाम्प, कोलुसु पार्थसारथी को आवास, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button