छत्तीसगढ़फीचर्ड

आईजी राम गोपाल गर्ग ने जिला जशपुर के थाना बगीचा का किया आकास्मिक निरीक्षण

जशपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा आज जिला जशपुर के थाना बगीचा का आकस्मिक निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान थाने में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे तैनाती रजिस्टर, जरायम पंजी, दैनिक डायरी, मालखाना, शत्रागार के साथ-साथ सीसीटीएनएस कक्ष का अवलोकन किया।

आईजी द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि प्रार्थीगण की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें किसी निर्धन व्यक्ति को परेशान न किया जाय पूर्व से लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निकाल करने एवं समंस-वारंट की तामिली समय-सीमा में करने निर्देश दिए।

आईजी द्वारा निर्देशित किया गया कि गंभीर अपराध, गुम बालक-बालिकाओ,चिटफंड जैसे मामलों में थाना प्रभारी स्वयं विवेचना करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा एस. एस. ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी संदीप मित्तल सहित थाना के समस्त पुलिस स्टॉफ मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button