दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने भिलाई निगम आयुक्त को ज्ञापन सौप कर सुपेला संडे मार्केट को फिर से व्यवस्थित करने की मांग की

भिलाई। जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता एवं संरक्षक महेश वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को ज्ञापन सौंपकर सुपेला संडे मार्केट को फिर व्यवस्थित करने की मांग की गई। समिति के पारस जंघेल महेश वर्मा एवं शारदा गुप्ता ने कहा कि 100 फीट की चौड़ी सड़क संडे बाजार 10 फीट में सिमट जाती है रोज गुजर रहे हैं हजारों वाहन संडे बाजार से फिर चरमरा गई है। सुपेला चौक से लेकर राजेंद्र प्रसाद चौक तक जाम की स्थिति बनने लग गई है। यहां से रोज लगभग हजारों गाड़ियां रोज निकलती हैं। 100 फीट की सड़क 10 फीट में जाकर सिमट जाती है, जबकि रोड को वन वे बनाया गया है।

इसके बाद भी जाम की स्थिति बन रही है संडे बाजार में ग्राहक गाड़ियों को सड़क पर ही पार कर रहे हैं इस अवैध पार्किंग से सड़क केवल 10 सीट ही चलने योग्य बच जाती है आवागमन के लिए सड़क बच नहीं पा रही है जाम की स्थिति बनती जा रही है व्यापारी अपने सामान को दिन प्रतिदिन आगे बढ़ाते जा रहे हैं लोग रेंग रेंग कर चल रहे हैं पटरी पार के लोगों के लिए यह एक ही रास्ता है जहां से लोग आईआईटी रुंगटा कॉलेज महत्वपूर्ण संस्थान में आना-जाना करते हैं और यहीं से संयंत्र कर्मी आना-जाना करते हैं और पटरी पार सेक्टर बच्चे ट्यूशन के लिए आना-जाना करते हैं पटरी पार के लोगों के लिए यही एक रास्ता है और दूसरा कोई रास्ता नहीं है इसी रोड पर दो-दो शराब के दुकान है।

जहां से महिलाएं भी आना जाना नहीं करती है शराब दुकान के कारण भी जाम लगता है जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने इस रोड पर फ्लाईओवर की भी मांग की थी मगर प्रशासन ने फ्लाईओवर को अनसुना करते हुए अंडर ब्रिज को प्राथमिकता दी वह भी अभी तक शुरुआत नहीं हो पाई है रोज जाम से लोग हलकान हैं फोरलेन की भी यही स्थिति है कुक्ष फिट केवल लोगों के आवागमन के लिए साधन बचा हुआ है इसमें भी लोग गिरकर मर रहे हैं पत्रकारिता जगत के लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

लोग सुबह से निकलते हैं शाम को घर सुरक्षित वापस आ जाए इसका कोई ठिकाना नहीं ट्रैफिक पुलिस केवल वसूली अभियान में लगी हुई है पुलिस को ट्रैफिक को कंट्रोल करना चाहिए ट्रैफिक कंट्रोल ना करते हुए वसूली पर ज्यादा ध्यान दे रही है ट्रैफिक डीएसपी को ट्रैफिक व्यवस्था संचालन से कोई मतलब नहीं है सड़क के दोनों तरफ दुकान है यहां आने जाने वाले अपने वाहन को सड़क पर ही खड़े कर देते हैं इसके साथ ही दोनों और ठेले खोमचे वाले अतिक्रमण कर चुके हैं यातायात पुलिस की तो आप बात ही मत करिए अतिक्रमण के खिलाफ निगम कार्रवाई करता नहीं है।

दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है मगर रोड उसी गति से छोटे होते जा रहे हैं यातायात प्रभारी रोज अपना बयान दे रहे हैं कि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किया जा रहा है मगर कहीं कोई यातायात की व्यवस्था सुचारू ढंग से नहीं चल रही है पूर्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जी के अथक प्रयास से संडे बाजार को व्यवस्थित किया गया था मगर फिर से अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंद हैं जनहित संघर्ष समिति इसके लिए फिर से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा पूर्व में ही जनहित संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करके इस रोड को जाम से मुक्ति दिलाया था।

शीघ्र ही कलेक्टर- एसपी से मिलकर जनता की समस्याओं से रूबरू कराया जाएगा अन्यथा रोड की लड़ाई लड़ी जाएगी। मांग करने वाले में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के संयोजक प्रभु नाथ मिश्रा पार्षद पारस जंघेल महेश वर्मा प्रवीण पांडे शारदा गुप्ता नीशु पांडे पूर्व पार्षद डॉक्टर दिवाकर भारती पूर्व पार्षद राजेश प्रधान उमेश तिवारी राम हिंद आर्य राजेश सिंह हरिशंकर चतुर्वेदी श्री निवास मिश्रा इंद्रजीत सिंह नरेश शिवशंकर यादव गिरीश खापर्डे रामअवतार जंघेल खूबचंद साहू बंटी नाहर नवेन्द्र राजपूत मानिक साहु मुन्ना राजपूत गंगा सिंह राजपूत भास्कर राव नरेश सहित प्रमुख कार्यकर्ता ने चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button