देश-दुनियाफीचर्डविविध

आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, एक दिन में चार बार बना 200+ स्कोर

IPL में रविवार 30 अप्रैल को पहली बार ऐसा हुआ कि एक दिन में खेले गए दोनों मुकाबलों में 200+ का टारगेट सफलतापूर्वक चेज़ कर लिया गया…

नईदिल्ली (ए)। आईपीएल में रविवार 30 अप्रैल का दिन पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा. इस दिन दो मुकाबले खेले गए और इन मुकाबलों की चारों पारियों में 200+ स्कोर बने. IPL इतिहास में यह पहली बार हुआ है. इन दोनों मुकाबलों में चेज़ करने वाली टीम को सफलता मिली. खास बात यह भी रही कि यह सफल रन-चेज़ ऐसे दो बड़े मैदानों पर हुए, जहां आमतौर पर बड़ा स्कोर चेज़ करना आसान नहीं रहा है।

रविवार को हुए पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट खोकर 200 रन जड़ दिए. यहां डेवान कॉनवे ने 52 गेंद पर 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. जवाब में पंजाब किंग्स ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया. पंजाब किंग्स की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी और ताबड़तोड़ पारियां खेलते हुए इस लक्ष्य तक पहुंचने की राह तय की. यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला गया. इससे पहले चेपॉक के IPL इतिहास में केवल दो बार 200+ का टारगेट चेज़ हो सका था।

इसी तरह रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में भी खूब रनों की बरसात हुई. राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की 62 गेंद पर 124 रन की लाजवाब पारी की बदौलत 212 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. यह मुकाबला वानखेड़े में खेला गया, जहां कभी भी 200+ टारगेट चेज़ नहीं हो पाया था. लेकिन यहां मुंबई के बल्लेबाजों ने इस बार बाज़ी पलट दी. कैमरून ग्रीन (44), सूर्युकमार यादव (55) और टिम डेविड (45) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत मुंबई ने 213 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया।

रोचक होती जा रही है प्लेऑफ की रेस IPL 2023 में अब तक 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं और एक भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है. 10 में से 7 टीमों के बीच तो यह जंग बेहद रोचक होती जा रही है. यहां 5 टीमों के खाते में 10 या 10 से ज्यादा अंक हो गए हैं. वहीं दो टीमों के खाते में 8-8 अंक हैं. बता दें कि 10 टीमों में से चार टीमों को ही प्लेऑफ में जगह मिलेगी. ऐसे में इस बार यह जंग बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button