देश-दुनियाफीचर्डविविध

आईपीएल के शेड्यूल में हुआ बदलाव: 4 मई को नहीं खेला जाएगा लखनऊ और चेन्नई के बीच मैच

आईपीएल के 16वें सीजन के 46वें लीग मुकाबले में लखनऊ टीम का सामना चेन्नई से इकाना स्टेडियम में तय शेड्यूल के अनुसार 4 मई को होना है और उसी दिन लखनऊ में निकाय चुनाव हैं…

लखनऊ (ए)। आईपीएल के 16वें सीजन का 46वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ टीम के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच के तय शेड्यूल में अब बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें अब मैच को एक दिन पहले 3 मई की दोपहर में आयोजित कराए जाने का फैसला लिया जा सकता है।

यूपी में मई महीने की शुरुआत में नगर निकाय चुनाव का आयोजन होना है, जिसके पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा और इसी दिन लखनऊ में भी वोट डाले जायेंगे. ऐसे में प्रशासन के लिए दोपहर के समय इस मैच को लेकर सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार अब इस मैच को 3 मई की दोपहर को 3:30 पर आयोजित किया जाएगा।

इस सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह अब तक काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें लखनऊ की टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्होंने जीत हासिल की और प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक खेले 4 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है, जिसमें से एक मुकाबला उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button