खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल ने लगाई लंबी छलांग, अश्विन को भी हुआ बड़ा फायदा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जायसवाल को काफी फायदा हुआ है. यशस्वी ने लंबी छलांग लगाई है…

नईदिल्ली (ए)। यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. यशस्वी को इसका फायदा भी मिला है. उन्होंने आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. टीम इंडिया के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को भी रैंकिंग में फायदा मिला है. वे बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. आईसीसी ने हाल ही में ताजा रैंकिंग जारी की है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसमें यशस्वी फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. यशस्वी ने लगातार दो मुकाबलों में दोहरा शतक लगाया है।

उन्होंने पिछले 3 मैचों में 545 रन बनाए हैं. यशस्वी ने इस दौरान 50 चौके और 22 छक्के लगाए हैं. यशस्वी को इसका रैंकिंग में फायदा मिला है. उन्होंने 14 स्थान की छलांग लगाई है. यशस्वी 15वें स्थान पर आ गए हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बैटिंग रैकिंग में फायदा मिला है. वे टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 12वें स्थान पर आ गए हैं. इससे पहले 13वें स्थान पर थे. फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह और अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया है. बुमराह ने 3 मैचों में 17 विकेट लिए हैं. वहीं अश्विन ने 3 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. बुमराह टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर हैं. वहीं अश्विन दूसरे नंबर पर हैं. अश्विन ने एक स्थान की छलांग लगाई है।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वे तीसरे नंबर पर आ गए हैं. रवींद्र जडेजा को टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 3 स्थान का फायदा हुआ है. वे छठे नंबर पर आ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button