खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बनते ही रचा इतिहास, सीधे किंग कोहली की बराबरी पर पहुंचे

विराट कोहली पहले ऐसे एशियन खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में नंबर वन का स्थान हासिल किया. अब बुमराह ने भी यह मुकाम पा लिया है…

नईदिल्ली (ए)। जसप्रीत बुमराह ने वो कर दिखाया है जो अभी तक भारत के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली कर पाए थे. विराट कोहली के बाद जसप्रीत बुमराह दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो कि तीनों ही फॉर्मेट में नंबर वन की पोजिशन हासिल करने में कामयाब रहे. जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद यह मुकाम हासिल किया।

बुमराह अब दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले जसप्रीत बुमराह आईसीसी की टी20 और वनडे रैंकिंग में नंबर वन का पायदान हासिल कर चुके हैं. अभी तक सिर्फ दो एशियन क्रिकेटर्स तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बन पाए हैं और ये दोनों खिलाड़ी भारत से ही हैं।

विराट कोहली पहले ऐसे एशियाई बल्लेबाज बने थे जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में नंबर वन की पोजिशन हासिल की. अब जसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मेट में नंबर वन पर काबिज होने वाले दूसरे एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं. हालांकि जसप्रीत बुमराह पहले एशियाई गेंदबाज हैं जो कि तीनों ही फॉर्मेट में नंबर वन की पोजिशन हासिल करने में कामयाब हुए।

जसप्रीत बुमराह को यह मुकाम इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में 9 विकेट लेने के बाद मिला. फिलहाल जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 881 प्वाइंट्स के साथ नंबर वन बने हुए हैं. बुमराह ने आर अश्विन को पछाड़कर नंबर वन का पायदान हासिल किया।

विराट कोहली हैं क्रिकेट के मैदान से दूर वहीं विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाए हुए हैं. निजी कारणों के चलते विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से नाम वापस ले लिया था. विराट कोहली की तीसरे टेस्ट में लौटने की संभावना थी. लेकिन अभी तक तय नहीं हो पाया है कि विराट कोहली तीसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं. हालांकि बावजूद इसके विराट कोहली अकेले ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जो कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 में बने हुए हैं. विराट कोहली फिलहाल 7वें नंबर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button