छत्तीसगढ़फीचर्ड

आकांक्षा पांडेय को मिली पी.एच.डी. की उपाधि, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में स्वर्ण पदक से हो चुकी है सम्मानित

रायपुर। आकांक्षा पांडेय को पी.एच.डी. उपाधि श्रीरावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रविशंकर महाराज द्वारा प्रदान की गई है। उनका शोध का विषय एम्पेक्ट आफ ई-रिर्सोस आन द सर्विसेस आफ एग्रिकल्चर लाइब्रेरिज ऑफ छत्तीसगढ़ स्टेट: कंसोसियम फार ई-रिर्सोस इन एग्रीकल्चर के संदर्भ में था।

जिसमें छत्तीसगढ़ की कृषि शिक्षा एवं शोध के विकास के लिए इसको प्रभाव एवं उपयोगिता को महत्व दिया गया। सेरा के माधयम से सिंगल विन्डो द्वारा देश-विदेश के समस्त कृषि शोध संकलन, देश-विदेश, आलेखों की जानकारी सहजता से पाठकों को उपलब्ध कराई जा सकती हैं, जो कि छत्तीसगढ़ के कृषि विकास में अत्याधिक उपयोगी हैं।

उन्होंने अपना शोध का कराया डॉ. जी.एस. पटेल, शोध निर्देशक के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। आप विश्वविद्यालय की पुस्तकालय सूचना विज्ञान विभाग की प्रथम उपाधि प्राप्तकर्ता हैं। आकांक्षा पाण्डेय कम्प्यूटर साइंस में इजींनियर है एवं उनसे द्वारा कई बार राष्ट्रीय स्तर की नेट एवं जे.आर.एफ. परीक्षायें भी उत्तीर्ण की गई है।

उन्हें पूर्व में भी राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में आकांक्षा पाण्डेय पुस्तकालयध्यक्ष के पद पर शासकीय महाविद्यालय, कोतमा, अनूपपुर में पदस्थ हैं। आकांक्षा पांडेय डॉ. माधव पाण्डेय, पुस्तकालयाध्यक्ष, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की सुपुत्री हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button