दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक पुलिस और भिलाई निगम ने संयुक्त अभियान चलाकर जीई रोड किनारे खडे कण्डम वाहन, अवैध कब्जा को हटवाया

 

भिलाई। जिला दण्डाधिकारी दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर एवं रोहित व्यास, कमीश्नर नगर निगम भिलाई तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग सतीष ठाकुर के नेतृत्व में आज दिनांक को यातायात आकाश गंगा जोन प्रभारी श्री अनीष सारथी एवं परमेश्वर चन्द्राकर, सहायक राजस्व अधिकारी नेहरू नगर जोन के द्वारा अपनी अपनी टीम के साथ मिलकर गुरूद्वारा चौक से सुपेला चौक तक जी.ई.रोड किनारे खडे कण्डम वाहनों को हटाया गया।

अवैध रूप से सडक पर बास बल्ली बनाकर संचालन करने वाले पर कार्यवाही की गई साथ ही साथ सडक पर व्यापार के उद्देश्य से किये गये कब्जा को हटाया गया।

इस संयुक्त कार्यवाही में कुल-30 कार्यवाही कर 50600 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा और सडक पर अवैध रूप से व्यापार करने वाले या कब्जा करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button