देश-दुनियाफीचर्ड

“आजादी का अमृत महोत्सव” के दौरान 10 हजार फुट से वायु सेना के जवानों ने लगाई छलांग, आप भी देखे यह अद्भुत नजारा

नईदिल्ली (ए)। देश में रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस मौके पर जहां देशभर में ध्वजारोहण किया गया, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराकर इसके प्रचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर भारतीय वायुसेना की तरफ से राजस्थान के चंदन रेंज जैसलमेर में ट्राई सर्विस स्काई ड्राईव का आयोजन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के दौरान कई स्काई डाईवर्स ने आसमान से छलांग लगाई. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जवान आसमान से पूरी सेफ्टी के साथ छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने एक बयान में जानकारी दी कि एयर कमोडोर के काले (एवीएसएम) के नेतृत्व में 75 स्काईडाइवर की त्रि-सेवा टीम ने चार एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से 10,000 फुट की ऊंचाई से सफल छलांग लगाई. उन्होंने कहा कि टीम ने इस दौरान पेशेवर धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।

बयान में कहा गया कि इस अवसर पर एयर मार्शल संदीप सिंह मुख्य अतिथि थे जिन्होंने ‘स्काईडाइविंग’ टीम के साहस की सराहना की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर थलसेना, नौसेना, वायुसेना के अधिकारी और राजस्थान राज्य प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। शर्मा ने बताया कि जैसलमेर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी यह शानदार ‘स्काईडाइविंग’ प्रदर्शन देखा।

Related Articles

Back to top button