खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जम्मू कश्मीर में भूकंप के तगड़े झटके, एक दिन में पांच बार डोली धरती

जम्मू कश्मीर के जिला किश्तवाड़ और डोडा में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के जिला किश्तवाड़ और डोडा में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को किश्तवाड़ में चार और डोडा में एक बार भूकंप का झटका लगा।

ऐसे में शाम साढ़े पांच बजे तक कुल पांच बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है।

किश्तवाड़ में शाम 5:20 पर 3.8 की तीव्रता का भूंकप आया। इससे पहले सुबह 06: 56 पर 2.9 की तीव्रता का झटका लगा।

रात 02 :09 पर 3.2 की तीव्रता, रात 01 :24 पर 2.9 की तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, डोडा में सुबह 5:37 पर 2.6 की तीव्रता का झटका लगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button