छत्तीसगढ़फीचर्ड

जिले में संचालित विभिन्न नवाचारों की समीक्षा बैठक आयोजित, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिले में चल रहे विभिन्न महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं एवं नवाचारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति, पर्यटन एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रोजेक्ट दक्ष, हर घर मुनगा, मिशन उत्कर्ष, प्रोजेक्ट घंटी, प्रोजेक्ट U-शेप, प्रोजेक्ट अलर्ट और प्रोजेक्ट राहत, प्रोजेक्ट विजय भव, पढ़ेगा रायपुर, बढ़ेगा रायपुर, कैरियर गुरु, प्रोजेक्ट दिव्य धुन, प्रोजेक्ट अनुभव, प्रोजेक्ट श्रेष्ठ, प्रोजेक्ट क्लीन इत्यादि के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी नवाचारों के क्रियान्वयन में गति लाने, समय-सीमा आधारित मॉनिटरिंग, नियमित फील्ड समीक्षा तथा लाभार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने प्रोजेक्ट धड़कन को और प्रभावी बनाने हेतु RBSK एवं चिरायु टीम के डॉक्टर्स—डॉ. आशा कुजूर, डॉ. प्रियंका तिर्की, डॉ. आशीष खरसन, डॉ. रवि चंद्राकर, डॉ. अबरार आलम, डॉ. बुद्धेश पटेल एवं डॉ. प्रीति—को 7 डिजिटल स्टेथेस्कोप एवं टैबलेट प्रदान किए।

इन अत्याधुनिक उपकरणों के उपयोग से जिले के सभी शासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में बच्चों के हृदय की जांच अब और तेज़, सटीक एवं व्यवस्थित रूप से हो सकेगी। इससे अधिक संख्या में बच्चों का हृदय स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सकेगा तथा लक्षणयुक्त बच्चों को शीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना संभव होगा।

कलेक्टर ने कहा कि प्रोजेक्ट धड़कन बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है, और इन डिजिटल उपकरणों के माध्यम से इसके क्रियान्वयन में और तेजी आएगी।

बैठक में निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रोजेक्ट प्रभारी एवं जिला स्तरीय टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button