खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

आज घरेलू शेयर बाजार में देखी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर जाकर कर रहे कारोबार

घरेलू शेयर बाजार में आज रौनक देखी जा रही है और कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स-निफ्टी ने अपना नया हाई बना लिया है…

मुंबई (ए)। शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर आ गए हैं. निफ्टी ने 19,523.60 का अपना पिछला हाई लेवल तोड़ दिया है और आज 19,537.50 के हाई पर जा पहुंचा है. इसके अलावा सेंसेक्स ने भी नया शिखर बनाया है और अपना पिछला हाई लेवल जो कि 65,898.98 का था, उसे तोड़ते हुए 65,938.70 के लेवल को छू लिया है.

भारतीय शेयर बाजार की आज की चाल अच्छी तेजी के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही है. घरेलू बाजार में निवेशकों की अच्छी खरीदारी के दम पर बाजार ऊपर उठ रहा है और निफ्टी 19500 के बेहद नजदीक खुला है. मेटल और ऑटो शेयरों की बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.

शेयर बाजार की आज की ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 73.17 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 65,667 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 110.90 अंक यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 19,495.20 के लेवल पर खुला है.

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है. इसमें केवल 5 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट पर बने हुए हैं. इसके अलावा निफ्टी के 50 शेयरों को देखें तो 42 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार हो रहा है और 8 शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है.

आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा मेटल शेयर चढ़े हैं और 0.89 फीसदी की उछाल पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं ऑटो शेयरों में 0.71 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.63 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है. वहीं आईटी, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर इंडेक्स, पीएसयू बैंक, बैंक निफ्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी मजबूती बनी हुई है.

सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील 1.92 फीसदी ऊपर है और एमएंडएम में 1.32 फीसदी की तेजी है. टीसीएस भी 1.31 फीसदी ऊपर बना हुआ है. इनके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एनटीपीसी और टाइटन के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है.

गिरने वाले शेयरों में देखें तो पावरग्रिड 1.35 फीसदी, एचसीएल टेक 1.12 फीसदी, नेस्ले 0.31 फीसदी और एशियन पेंट्स 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा हैं, वहीं एचयूएल, सन फार्मा और मारुति के अलावा भारती एयरटेल के शेयरों के कारोबार में गिरावट देखी जा रही है. 

आज स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 89.96 अंक या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 65483.86 के लेवल पर पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 19501.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button