दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर को आदर्श विधानसभा बनाने में जुटी संगीता शाह, क्षेत्र में लगातार कर रही है धुंआधार जनसंपर्क

भिलाई। शहर के सबसे बड़े उद्योगपति परिवार की बहू और शहर की बेटी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी संगीता केतन शाह इन दिनों धुआंधार जनसंपर्क कर रही हैं। महिलाओं के अपार समर्थन के बीच आज संगीता केतन शाह आकाशगंगा के थोक सब्जी मार्केट पहुंची। इस मौके पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें समर्थन देने की बात कही।

संगीता केतन शाह ने कहा कि जब हम बच्चों को अंग्रेजी का अक्षर ज्ञान कराते हैं तो पहला अक्षर ए फॉर एप्पल से शुरू करते हैं और सेब खाना सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। उन्होंने कहा कि वे वैशालीनगर विधानसभा को आदर्श और समृद्ध बनाने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरी है और उन्हें यकीन है कि रोजगार के बेहतर अवसर के साथ ही अच्छी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने जनता उनका साथ दे रही है।

घऱ्-घर पहुंच रही संगीता
संगीता केतन शाह अपने जनसंपर्क के दौरान घर-घर पहुंच रही है। सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग क्षेत्रों में उनका लगातार जनसंपर्क चल रहा है। युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी उनका साथ देने लगातार उनके साथ प्रचार में चल रही है। आज वैशाली नगर मुख्य कार्यालय में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा सभी ने एक स्वर में नारी शक्ति को विजय दिलाने की बात कही।

वॉर्ड-37 मैं मुस्लिम समाज की बहनों के साथ हर एक वॉर्ड मैं सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग क्षेत्रों में उनका लगातार जनसंपर्क चल रहा है। युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी उनका साथ देने लगातार उनके साथ प्रचार में चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button