दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधानसभा में विभिन्न समाज से विधायक रिकेश सेन ने बनाए गए प्रतिनिधि

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न समाज से विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। श्री सेन ने कहा कि विभिन्न समाजिक संगठनों के सहयोग से ही सर्व समाज का विकास संभव है। सामाजिक संगठनों के माध्यम से दिया गया संदेश भी काफी दूर तक जाता है और लोगों को बेहतर समझ भी आता है।

इसलिए वैशाली नगर विधानसभा में विभिन्न समाज में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है क्योंकि हर समाज के उत्थान और सुदृढ़ विकास में ही वैशाली नगर विधानसभा का समुचित विकास निहित है।
विधायक रिकेश सेन द्वारा इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार हरविंदर सिंघ सिक्ख समाज, मुन्ना मोहन कुकरेजा सिंधी समाज, विश्वकर्मा समाज से अंकालू विश्वकर्मा, अग्रवाल समाज से अंशुल अग्रवाल, श्वेताम्बर जैन समाज से अंकित जैन, दिगंबर जैन समाज से अलोक जैन, कसौंधन वैश्य समाज से नीतू गुप्ता,

मालवीय सोनकर समाज से अशोक सोनी, देवांगन समाज से यादराम देवांगन, निषाद समाज राजेश चौधरी, क्षत्रिय राजपूत समाज से प्रदीप सिंह वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने समाज में विधायक प्रतिनिधि बनाए गए हैं। विधायक रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि वो अपने समाज को बुराइयों से दूर रखते हुए शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सम्पन्नता के लिए राज्य और केंद्र सरकार की जनोपयोगी नीतियों से प्रत्येक सदस्य को जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति अनुरूप क्षेत्र और समाज के विकास में महती भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button