खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

धर्मशाला टेस्ट से पहले रिंकू सिंह को आया टीम इंडिया से बुलावा, कर सकते है डेब्यू?

धर्मशाला टेस्ट से पहले रिंकू सिंह को टीम इंडिया से बुलावा आया है। उन्हें इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ देखा गया…

धर्मशाला (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले रिंकू सिंह को टीम इंडिया से बुलावा आया। उन्हें टी20 विश्व कप से पहले फोटोशूट के लिए बुलाया गया। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ देखा गया।

 

टी20 विश्व कप से पहले हुए फोटोशूट में रिंकू सिंह की मौजूदगी ने उनके टूर्नामेंट में खेलने की अटकलों को तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि इस टू्र्नामेंट में वह खेलते हुए नजर आ सकते हैं। निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू करेंगे रिंकू?
अलीगढ़ के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 15 टी20 मैचों में 356 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, दो वनडे  मुकाबलों में 26 वर्षीय बल्लेबाज ने 55 रन बनाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में उनके धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए स्कवॉड में उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया।

टी20 विश्व कप 2024 में  टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने राजकोट टेस्ट से पहले की थी।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी विश्व कप में टीम के उप-कप्तान होंगे। टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button