खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

65.21 अरब के कर्ज में डूबी GO FIRST एयरलाइंस: खरीदने के लिए 31 जनवरी तक का मौका, स्पाइस जेट दौड़ में सबसे आगे

गो फर्स्ट एयरलाइन के कर्जदाताओं ने इसे बेचने का एक और प्रयास करने का फैसला किया है. इसके लिए इच्छुक खरीदारों को निविदाएं भेजने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया है…

नईदिल्ली (ए)। कर्ज में डूबकर बंद हो चुकी गो फर्स्ट एयरलाइन को खरीदने के लिए निवेशकों को 31 जनवरी तक का मौका दिया गया है. गो फर्स्ट ने पिछले साल मई में दिवालिया होने की अपील दाखिल कर दी थी. कर्जदाताओं ने इसे कई बार बेचने की असफल कोशिश कर ली है. अब स्पाइस जेट समेत अन्य कंपनियों के रुचि दिखाने के बाद एक बार फिर से गो फर्स्ट को बेचने की कोशिश की जा रही है।

मामले की जानकारी रखने वाले बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सूत्रों ने मिंट को बताया कि वाडिया समूह के मालिकाना हक वाली गो फर्स्ट एयरलाइन के बिकने की संभावना बढ़ गई है. इसलिए कर्ज देने वाले बैंकों ने एक और प्रयास करने का फैसला किया है. कर्जदाताओं ने गो फर्स्ट को बेचने के के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं. यदि इस बार अच्छी निविदाएं आती हैं तो कर्जदाता इसे बेचकर अपना काफी पैसा वापस हासिल करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

गो फर्स्ट की दिवालिया याचिका के अनुसार, एयरलाइन को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और डॉएच बैंक के लगभग 65.21 अरब रुपये चुकाने हैं।

पिछले ही महीने भारतीय विमानन क्षेत्र की स्पाइस जेट ने गो फर्स्ट को खरीदने की इच्छा जताई थी. सूत्रों के अनुसार, इसके अलावा शारजाह की स्काई वन, अफ्रीका की कंपनी सेफ्रिक इंवेस्टमेंट्स और अमेरिका की एनएस एविएशन भी गो फर्स्ट को खरीदने की इच्छुक हैं. हालांकि, फिलहाल इन तीनों ही कंपनियों ने खुलकर इस बारे में कुछ नहीं बोला है।

एक बैंकर ने बताया कि यदि कंपनियों ने और समय मांगा तो कर्जदाताओं की समिति 31 जनवरी की डेडलाइन को आगे भी बढ़ा सकती है. गो फर्स्ट के रेजोलुशन प्रोफेशनल ने भी इस मामले पर फिलहाल कोई कमेंट नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button