देश-दुनियाफीचर्डविविध

आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ, जानें कितना कम हुआ रेट

आज 1 अप्रैल 2023 से नए वित्त वर्ष यानी 2023-24 की शुरुआत हो गई है और इस नए वित्त वर्ष के पहले दिन ही लोगों को एलपीजी सिलेंडर के दामों पर राहत मिली है…

नईदिल्ली (ए)। आज 1 अप्रैल 2023 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत में आपको एलपीजी सिलेंडर के घटे दामों की अच्छी खबर सुनने को मिली है. दरअसल पेट्रोलियम कंपनियां हर नए महीने की पहली तारीख को एलपीजी, एटीएफ, केरोसीन तेल आदि के दामों की समीक्षा करती हैं और इनमें बदलाव करती हैं।

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है और ये कमी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में की गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आज 92 रुपये तक की कटौती की गई है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इन सभी शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है और ये सस्ते हुए हैं।

इन शहर में एलपीजी के नए दाम

दिल्ली-      2028.00
कोलकाता- 2132.00
मुंबई-          1980.00
चेन्नई-          2192.50

इन शहर में एलपीजी के पुराने दाम जानें

दिल्ली-          2119.50
कोलकाता     2221.50
मुंबई            2071.50
चेन्नई            2268.00

हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है और ये पहले के दामों पर ही स्थिर हैं. दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हैं. 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पिछले महीने 50 रुपये महंगा किया गया था और 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगा हुआ था।

आज से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पूरे 91.5 रुपये सस्ता होकर 2028 रुपये का मिलेगा. वहीं कोलकाता में 89.5 रुपये सस्ता होकर एलपीजी सिलेंडर 2132 रुपये का मिलेगा. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में एलपीजी सिलेंडर 91.50 रुपये सस्ता होकर 1980 रुपये का मिलेगा यानी इसके दाम 2000 रुपये से नीचे आ गए हैं. वहीं चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 75.5 रुपये सस्ता होकर 2192.50 रुपये का मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button