खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज नए संसद भवन का उद्घाटन: सुबह 7.30 बजे पूजन, समारोह में 25 पार्टियां होंगी शामिल, 21 दलों का बहिष्कार, जानिए उद्घाटन समारोह का पूरा कार्यक्रम

संसद भवन समारोह के लिए कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और मंत्रियों का संसद भवन पहुंचना जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7:15 मिनट पर संसद भवन पहुंचेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार (28 मई) को दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं. उद्घाटन समोराह के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं. समारोह की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से पूजा के साथ होगी. पीएम मोदी कई विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस समारोह में शामिल नहीं होने की घोषणा की है. विपक्ष दलों का कहना है कि राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए. उद्घाटन समोराह से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि नया संसद भवन प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करेगा. उन्होंने नये परिसर का वीडियो भी शेयर किया था।

नई संसद में तमिलनाडु से संबंध रखने वाले और चांदी से निर्मित एवं सोने की परत वाले ऐतिहासिक राजदंड (सेंगोल) को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा. सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर अगस्त 1947 में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दिया गया ये राजदंड इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू दीर्घा में रखा गया था. नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर, सरकार 75 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी करेगी।

त्रिभुजाकार वाले चार मंजिला संसद भवन का निर्मित क्षेत्र 64,500 वर्ग मीटर है. नई पार्लिया मेंट में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है. जबकि संयुक्त सत्र के लिए लोकसभा हॉल में 1,272 सदस्य बैठ सकते हैं. संसद का मौजूदा भवन 96 साल पुराना है, जिसका निर्माण कार्य 1927 में पूरा हुआ था. उद्घाटन से पहले लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई दी गई है।

पुलिस ने पहले ही एक यातायात परामर्श जारी करके कहा है कि नई दिल्ली जिले को इस अवधि के लिए नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. नया संसद भवन उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित है. पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है।

नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर आज देश की कुल 25 राजनीतिक पार्टियां शिरकत कर रहीं तो वहीं कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक दलों ने समारोह का बहिष्कार किया है. नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर कोई व्यवधान पैदा नहीं हो इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. दिल्ली में घुसने वाली सभी सीमाएं आज पूरी तरह से सील कर दी गई हैं, और राजधानी में प्रवेश करने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है।

टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है क्योंकि खाप पंचायत के नेता और किसान आज दिल्ली में नए संसद भवन की ओर प्रदर्शनकारी पहलवानों के मार्च में शामिल हो सकते हैं।नई संसद के उद्घाटन समारोह के लिए तमिलनाडु के विभिन्न मठों के अधिनम नए संसद भवन के लिए रवाना हुए. इस दौरान तमिलनाडु के वेल्लकुरुचि अधीनम के 18वें पुजारी ने कहा, भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाएगा. स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल लगाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कल सभी अधिनामों को सम्मानित किया था।

संसद भवन समारोह के लिए कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और मंत्रियों का संसद भवन पहुंचना जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7:15 मिनट पर संसद भवन पहुंचेंगे।

नई संसद के उद्घाटन समारोह का पूरा कार्यक्रम

  • 7.30AM- हवन और पूजा
  • 8.30AM- सेंगोल की स्थापना
  • 9AM- प्रार्थना सभा का आयोजन
  • 12.07AM- राष्ट्रगान
  • 12.10PM- राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन का भाषण
  • 12.17PM- 2 शार्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग 
  • 12.29PM- उपराष्ट्रपति का संबोधन पढ़ा जाएगा
  • 12.33PM- राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा
  • 12.38PM- नेता प्रतिपक्ष खरगे का संबोधन (बहिष्कार की वजह से उम्मीद कम)
  • 12.43PM- स्पीकर ओम बिरला का संबोधन
  • 1.05PM- PM सिक्का जारी करेंगे
  • 1.10PM- PM मोदी का संबोधन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button