देश-दुनियाफीचर्डविविध

आज न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का होगा ऐलान: क्या कोहली और रोहित को मिलेगी जगह?

 

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नई चयन समिति की यह पहली मीटिंग होगी, इस मीटिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है…

नईदिल्ली (ए)। आज सोमवार को बीसीसीआई की नई चयन समिति की मीटिंग होगी. दरअसल, चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नई चयन समिति की यह पहली मीटिंग होगी. इस मीटिंग में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. इसके अलावा चयन समिति रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों पर बड़े फैसले ले सकती है. ऐसा कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने सीनियर खिलाड़ियों के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में रेस्ट और रोटेशन की नीति तैयार की है।

बीसीसीआई की रेस्ट और रोटेशन नीति के तहत रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा रवींन्द्र जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से आराम दिया जा सकता है. सोमवार को बीसीसीआई चयन समिति न्यूजीलैंड सीरीज के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगी. इसके अलावा कई अहम फैसले संभव हैं. हालांकि, बीसीसीआई चयन समिति के सदस्यों ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड वीवीएस लक्ष्मण से रवींद्र जडेजा की चोट पर बात की. अगर नेशनल क्रिकेट एकेडमी से हरी झंडी मिलती है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रवींन्द्र जडेजा मैदान पर दिख सकते हैं.

न्यूीजलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों के अलावा वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का आगाज 18 जनवरी से होना है. इसके अलावा बीसीसीआई की मीटिंग में इस बात पर चर्चा होगी क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को चुना जाए या नहीं।

हालांकि, इस बात की संभावना बेहद कम है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले दिनों चयन समिति ने 20 खिलाड़ियों का चयन किया, जो खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे.

Related Articles

Back to top button