खास खबरघर-परिवारफीचर्ड

आज मनाया जा रहा है फ्रेंडशिप डे, जानें क्या है फ्रेंडशिप डे का इतिहास और महत्व?

ऐसा कोई भी दिन नहीं, जब हम अपने दोस्तों के साथ समय न बिताएं, इसी दोस्ती के लिए भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। जानिए फ्रेंडशिप डे का इतिहास, महत्व और इससे जुड़ी हुई अन्य बातें…

नईदिल्ली (ए)। दोस्ती एक व्यक्ति के जीवन का बहुमूल्य धन होता है। यह एक ऐसा रिश्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ और भेदभाव के लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखता है। दोस्ती के इसी रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर दोस्ती की अहमियत समझाने के मकसद से मनाया जाता है। हालांकि, इसे लेकर अक्सर लोगों में मन में कन्फ्यूजन रहता है। दरअसल, कई जगह यह 30 जुलाई को मनाया जाता है, तो वहीं कुछ देशों में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है।

बता दें कि भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है, जो इस बार 6 अगस्त यानी आज के दिन पड़ रहा है। भारत के अलावा, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में भी इसी दिन (फ्रेंडशिप डे) मित्रता दिवस मनाया जाता है।

माना जाता है कि साल 1958 में पहली बार पराग्वे में फ्रेंडशिप डे समारोह मनाए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन के लिए फ्रेंडशिप डे के रूप में आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी। 30 जुलाई का दिन इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के लिए तय किया गया, लेकिन यह दुनिया अन्य देशों में अलग-अलग तारीखों पर भी मनाया जाता है।

यह दिन खासतौर पर दोस्तों और उनकी दोस्ती को समर्पित है। इस दिन को दोस्ती का जश्न मनाने और लोगों के जीवन में दोस्त की अहमियत को समझाने के मकसद से मनाया जाता है। यह दिन बताता है कि कैसे एक दोस्त के बिना हमारा जीवन अधूरा है और दोस्त हमारी जीवन में क्या मायने रखते हैं। वहीं, बात करें इस साल की थीम की, तो फ्रेंडशिप डे 2023 के लिए थीम “दोस्ती के जरिए मानवीय भावना को साझा करना है।

आप अपने दोस्तो को भेज सकते है ये संदेश…

बेवजह है तभी तो दोस्ती है
अगर वजह होती तो व्यापार होता
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

दोस्ती वो नहीं होती जो जान देती है,
असली दोस्ती वो होती है जो पानी में गिरा आंसु 
भी पहचान लेती है.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है
और ये सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता है.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

गमों को बांट लेते हैं दोस्त
ना रिश्ता खून का, न ही रिवाज से बंधा
फिर भी जिंदगी भर साथ देते हैं दोस्त
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

बिगड़ी हुई जिंदगी की उम्मीद है दोस्ती
हारकर भी ना माने वो जिद है दोस्ती
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

दोस्ती में ना कोई वार,
ना कोई दिन होता है,
ये तो एहसास है
जिसमें बस यार होता है
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

दोस्ती हर चहरे की मीठी मुस्कान होती है
दोस्ती ही सुख दुख की पहचान होती है
रूठ भी गऐ हम तो दिल पर मत लेना
क्योंकि दोस्ती जरा सी नादान होती है
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

तेरी मेरी दोस्ती इतनी खास हो कि,
दुनिया कहे, काश ऐसे दोस्त मेरे 
पास हो
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

आकाश पर निगाहें हो तेरी,
मंजिल कदम चूमे तेरी,
आज दिन है दोस्ती का,
तू सदा खुश रहे यह दुआ है मेरी
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button