खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

आज शाम रायपुर पहुंचेगी SPG की टीम: पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर राज्य और केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी, अभी जिलों में हाई अलर्ट जारी

रायपुर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एसपीजी की टीम आज शाम तक रायपुर पहुंचेंगी। इधर, राज्य में वीवीआईपी सुरक्षा के प्रभारी एडीजी प्रदीप गुप्ता को राज्य सरकार की तरफ से पीएम की सुरक्षा-व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए राज्य पुलिस के गुप्तचरों के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी की भी सक्रियता बढ़ गई है।

प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। पीएचक्यू ने विशेष रुप से रायपुर और इसके पड़ोसी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। सूत्रों के अनुसार जिलों को लगातार अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी करीब चार वर्ष के लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ आ रहे । इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा भी पीएम की सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को को सुबह 10:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उनके पूरे प्रवास का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी 7 जुलाई को रायपुर में दो घंटे और 40 मिनट रुकने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी के मिनट 2 मिनट कार्यक्रम इस प्रकार होगा…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button