देश-दुनियाफीचर्डविविध

आज शेयर बाजार की धीमी शुरुआत: सेंसेक्स 65,153 के लेवल पर खुला, बैंक निफ्टी 44,000 के नीचे फिसला

घरेलू शेयर बाजार की आज की धीमी गति के साथ शुरुआत हुई है और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं…

मुंबई (ए)। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है. ये हफ्ता तुलनात्मक रूप से कारोबार के लिए छोटा रहने वाला है क्योंकि कल मंगलवार को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में घरेलू शेयर बाजार में अवकाश रहेगा. इस लिहाज से चालू हफ्ते में केवल चार दिन ही ट्रेडिंग होगी. हालांकि हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की गिरावट के साथ ही शुरुआत देखी जा रही है।

आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 168.85 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ सेंसेक्स 65,153 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 44.35 अंक या 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 19,383 के लेवल पर खुला है।

आज बाजार में चौतरफा लाल निशान देखा जा रहा है और सेंसेक्स के 30 में से केवल 1 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. ये शेयर एनटीपीसी का है. इसके अलावा बाकी सभी शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. वहीं निफ्टी के 50 में केवल 3 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और 46 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसका एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है उनमें टॉप लूजर टाटा मोटर्स है जो 2.44 फीसदी टूटा है. एसबीआई करीब 2 फीसदी फिसला है और जेएसडब्ल्यू स्टील 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. बजाज फाइनेंस 1.41 फीसदी नीचे है और टाटा स्टील 1.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. बजाज फिनसर्व 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, पावरग्रिड, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 107.54 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 65215 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 40.80 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 19387 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button