देश-दुनियाफीचर्डविविध

आज शेयर बाजार की हुई मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स 126 अंक चढ़कर 66,834 पर खुला, निफ्टी में 19850 पर ओपनिंग

शेयर बाजार के लिए आज महत्वपूर्ण है क्योंकि जुलाई सीरीज की एक्सपायरी होगी और सेंसेक्स-निफ्टी में इस समय तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है…

मुंबई (ए)। आज जुलाई सीरीज की एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी जा सकती है. बाजार का एडवांस डेक्लाइन रेश्यो देखें तो 1200 से ज्यादा शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं और 200 के करीब शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड देखा जा सकता है।

आज बाजार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 126.91 अंक या 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 66,834 पर खुला है. वहीं एनएसई के निफ्टी में 72.60 अंक या 0.37 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार देखा जा रहा है और 7 शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेडिंग चल रही है. निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है और 11 शेयर गिरावट पर हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी में आज तेजी देखी जा रही है और सेक्टोरल इंडेक्स में हरियाली छाई हुई है. आज सबसे ज्यादा फार्मा सेक्टर के शेयर 1.96 फीसदी की उछाल पर हैं. हेल्थकेयर इंडेक्स 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. फाइनेंशियल शेयर 0.72 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. मेटल शेयरों में 0.69 फीसदी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में 0.59 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है।

किन शेयरों में है उछाल बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, विप्रो, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, मारुति, आईटीसी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, टीसीएस, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button