दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज से आगामी 8 दिवस के लिए सुपेला चौक से आवागमन पूर्णता रहेगा बंद, ओवर ब्रिज के ऊपर होगा लोड टेस्टिंग

 

NH-53 में हो रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के अंतर्गत सुपेला चौक ओवर ब्रिज के ऊपर लोड टेस्टिंग के लिए लिया गया निर्णय…गदा चौक सुपेला की ओर से आने वाले वाहन चालकों से अपील है की वह दुर्ग -आकाशगंगा जाने के लिए नगर निगम कटिंग का प्रयोग करें…

भिलाई। दिनांक 10 मार्च 2023 को यातायात पुलिस एवं NH-53 में हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण एजेंसी के द्वारा सुपेला चौक एवं चद्रां मौर्या चौक में हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण का संयुक्त निरीक्षण किया गया और ओवरब्रिज को आम जनता के लिए जल्द से जल्द चालू करने के लिए आज दिनांक 11 मार्च से सुपेला चौक स्थल पर लोड टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा जिसके लिए आगामी 08 दिवस तक सुपेला चौक से आवागमन पूर्णता बंद रहेगा यातायात पुलिस दुर्ग, गदा चौक सुपेला क्षेत्र से दुर्ग एवं अकाशगंगा जाने वाले वाहन चालकों से अपील करती है कि वह विपरीत दिशा से वाहन चालन ना करें और नगर निगम भिलाई कार्यालय के सामने उपस्थित मिडिल कटिंग का प्रयोग करें।

Related Articles

Back to top button