खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लोजपा उम्मीदवार शांभवी चौधरी से खूब बतियाये पीएम मोदी, बेटी बता मंच पर ही दिये जीत का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा के चुनावी मंच पर समस्तीपुर से लोजपा उम्मीदवार शांभवी चौधरी से खूब बतियाये. पीएम मोदी ने उनकी शिक्षा संबंधी जानकारी ली और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया…

पटना (ए)। दरभंगा में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्तीपुर से एनडीए उम्मीदवार शांभवी चौधरी से खूब बतियाये. मंच पर मौजूद दूसरे उम्मीदवारों के मुकाबले शांभवी चौधरी पर प्रधानमंत्री मोदी का अधिक फोकस रहा. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका पहली बार चुनाव लड़ना है. शाभंवी चौधरी को चिराग पासवान ने समस्तीपुर से अपनी पार्टी एलजेपी (आर) का उम्मीदवार बनाया है. दरभंगा में मंच पर पहुंचते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने इशारे से शांभवी चौधरी को अपने पास बुलाया और उनसे विभिन्न मुद्दों पर बात की।

मंच पर हुई इस बातचीत के दौरान शांभवी चौधरी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनकी शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज से हुई है और वो चुनाव जीत कर मिथिला के विकास के लिए काम करना चाहती हैं. पीएम इससे प्रभावित हुए और उन्होंने शांभवी के सिर पर हाथ रखते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. अपने संबोधन के दौरान भी पीएम मोदी ने समस्तीपुर से एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी को देश की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी बताते हुए लोगों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि वह मेरी बिटियां जैसी हैं और उसे सब लोग जिताएं, उसे आशीर्वाद दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बारे में शांभवी चौधरी ने स्थानीय मीडिया से कहा कि पीएम ने मेरे एजुकेशन के बारे में बात की और राजनीति में आने की वजह के बारे में पूछा. प्रधानमंत्री ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया है. प्रधानमंत्री ने दरभंगा के मंच पर शांभवी चौधरी के अलावा कुछ और नेताओं से बातचीज की, उनमें जदयू नेता संजय झा प्रमुख हैं. प्रधानमंत्री ने संजय झा से दो बार बात की।

शांभवी चौधरी के पिता अशोक चौधरी नीतीश सरकार में मंत्री में हैं, जबकि उनके ससुर आचार्य किशोर कुणाल पूर्व आइपीएस और महावीर मंदिर के न्यासी है. शाभंवी चौधरी चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने समस्तीपु से चुनावी मैदान में उतारा हैं. शांभवी चौधरी देश की 2024 के लोक चुनाव में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं. वो दलित परिवार की बेटी हैं, जबकि सवर्ण परिवार की बहू हैं. शांभवी चौधरी का समस्तीपुर में चिराग पासवान के रिश्तेदार सन्नी हजारी से मुकाबला है. कांग्रेस ने समस्तीपुर से जदयू नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी को टिकट दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button