खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज से 12वीं तक के स्कूल बंद: ऑनलाइन होगी पढ़ाई, जारी किए गए आदेश

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए घने से घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है…

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली में वायु प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 494 दर्ज किया, जोकि अति गंभीर श्रेणी में है। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, रविवार की तुलना में 53 सूचकांक अधिक है। इसी को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कल (मंगलवार) से कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। साथ ही एनसीआर के जिलों में से फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा में भी प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए घने से घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी से वाहन चलाने के लिए आग्रह किया है। विभाग के मुताबिक, सोमवार दिन भर दृश्यता कम होने और घने कोहरे से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

उधर, अशोक विहार, बवाना, द्वारका सेक्टर आठ समेत 12 इलाकों में एक्यूआई 500 दर्ज किया गया। पालम एयरपोर्ट पर घना से कोहरा छाया रहा। यहां सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 100-150 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग एयरपोर्ट पर भी दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई। जोकि शाम पांच बजे सफदरजंग में 200 मीटर और पालम में 700 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। इससे सड़कों पर आवाजाही पर असर पड़ा।
वायु गुणवत्ता इंडेक्स के मानक
एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

12वीं तक के स्कूल बंद
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की स्थिति का आंकलन करने के बाद हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर गुरुग्राम जिले में 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं 19 नवंबर 2024 से 23 नवंबर 2024 तक निलंबित रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button