खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है, ब्रह्मोस की ताकत अब पाकिस्तान वालों से पूछिए : सीएम योगी आदित्यनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आज ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूछ है। अगर ब्रह्मोस की ताकत देखनी है तो पाकिस्तान से पूछिए…

 

 

लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली इस फैसिलिटी का उद्घाटन किया। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान लखनऊ में मौजूद थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के लिए सभी जवानों को, पीएम नरेंद्र मोदी को और रक्षा मंत्री को बधाई दी है। सीएम योगी ने इस दौरान कहा, हमने ब्रह्मोस मिसाइल के लिए 200 एकड़ जमीन दी है। अब यहां ब्रह्मोस मिसाइल बनना शुरू होगा। ब्रह्मोस की ताकत आपने ऑपरेशन सिंदूर में देखी होगी, अगर नहीं देखा तो पाकिस्तान वालों से पूछ लो ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत क्या है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “आतंकवाद कुत्ते के पूंछ जैसा है। उसको उसी के भाषा में जवाब देना है। ब्रह्मोस मिसाइल क्या होती है। अभी आपने ऑपरेशन सिंदूर के अंदर इस मिसाइल के पराक्रम की एक झलक देखी होगी और नहीं देखी होगी तो कम से कम पाकिस्तान वालों से पूछ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत क्या है। आतंकवाद के प्रति प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की है कि कोई भी आतंक की घटना अब युद्ध जैसा होगा और याद रखना आतंकवाद को जब तक हम पूरी तरह कुचलेंगे नहीं तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा।”

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “अब समय आ गया है इसको कुचलने के लिए हम सभी को एक स्वर से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे भारत को पूरे उत्तर प्रदेश को मिलकर के इस अभियान के साथ जुड़ना होगा। आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है जो कभी सीधी नहीं होने वाली, जो प्यार की भाषा मानने वाले नहीं है उनको उनकी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार होना होगा। इस दिशा में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया को एक संदेश दे दिया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button