दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आदतन बदमाश की पीट- पीट कर हत्या करने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 03 महिला आरोपी भी शामिल

भिलाई 03। ग्राम हथखोज शीतला पारा में रविवार रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने पीट-पीटकर आदतन बदमाश आशिक विश्वकर्मा की हत्या कर दी। उसके दोस्त मौके से भागने में कामयाब रहे। सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस आधी रात को ही घटना स्थल पर पहुंच गई। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भिलाई तीन थाना पहुंचे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया की बीती रात ग्राम हथखोज शितलापारा वार्ड-3 की घटना है। आशिक विश्वकर्मा कुछ महीनों से जामुल कैलाश नगर में रह रहा था। मृतक आदतन बदमाश था, मारपीट के मामले में आरोपी 2 सितंबर को जेल गया था और 4 अक्टूबर को जेल से छूटकर आया था, 5 अक्टूबर को ग्रामीणों से उसका झगड़ा हो गया था उसी झगड़ा की सुलह के लिए उसे हथखोज बुलाया गया था।

मृतक और लोगो के बीच सुलह हो गया था फिर मृतक ने बीयर पीने की डिमांड की तो उसे बीयर दिया गया, बीयर पीते पीते फिर विवाद हो गया और मृतक अपने पास रखे धारदार हथियार से मारने की बात कहते हुए उग्र हो गया जिस पर ग्रामीण ने भी डंडा, लाठी और हाथ- मुक्को से हमला कर दिया। मृतक के साथ आए उसके दोस्त मौके से भाग गए।

ग्रामीणों ने मृतक को इतना मारा को वो अधमरा हो गया था, उसे सुपेला शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल दुर्ग रेफर कर दिए, जहा उसकी मृत्यु हो गई।

पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 403/2024, धारा 109 (1), 190, 191(1)(2)(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ़्तार आरोपियों की सूची
1.प्रमोद गभेल पिता स्व महादेव गभेल उम्र 39 साल शीतलापारा हथखोज
2. संतोष कुमार बहादुर पिता स्वर्गीय किशन बहादुर उम्र 35 साल पता शीतल पर हथ खोज
3. रामायण सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय मोहर सिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी शीतला पारा हथ खोज
4. कीर्तन लाल साहू पिता पुनाराम साहू उम्र 38 साल पता शीतलपारा हथ खोज
5. संतोष साहू पिता स्वर्गीय जीवरखन साहू उम्र 45 साल पता शीतलपारा हथखोज
6. वेदराम वर्मा पिता नंदराम वर्मा उम्र 34 साल पता शीतलपारा हथखोज
7. विजयलक्ष्मी गबेल पति प्रमोद गबेल उम्र 33 वर्ष,पता शीतल पारा हथ खोज
8. टामिन साहू पति कीर्तन लाल साहू उम्र 36 वर्ष शीतला पारा हथ खोज
9. मीरा राजपूत पति रामायण राजपूत उम्र 34 साल पता शीतला पारा हथ खोज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button