दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई में जॉब फेयर का आयोजन 18 नवम्बर को

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जी.ई. रोड पावरहाउस भिलाई में 18 नवम्बर 2025 को कंपनी/उद्योग द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई से प्राप्त मार्कशीट, सर्टिफिकेट एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई के प्राचार्य टी.के. सातपुते से प्राप्त जानकारी अनुसार जॉब फेयर में वास्लोह बीके कास्टिंग लिमिटेड भिलाई द्वारा मशीनिष्ट, विद्युतकार, फिटर, वेल्डर, फाउंड्रीमेन।

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड अहमदनगर द्वारा समस्त मैकेनिकल व्यवसाय। बैक्सी एलटीडी भिवाड़ी द्वारा फिटर, टर्नर, विद्युतकार, टर्नर एवं समस्त मैकेनिकल व्यवसाय। लेंसकार्ट सॉल्यूशन प्रावइेट लिमिटेड गुरूग्राम द्वारा फिटर, टर्नर, विद्युतकार, टर्नर एवं समस्त मैकेनिकल व्यवसाय। कॉन्टिनेंटल कंपनी मानेसर गुड़गांव द्वारा समस्त व्यवसाय और इकोलूप भिलाई द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल विद्युतकार की भर्ती शामिल है।

दावा रहित जमा राशियों हेतु जिला स्तरीय मेगा शिविर संपन्न: वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत के 100 जिलों में दावा रहित जमा राशियों हेतु जिला स्तरीय मेगा शिविर आज आयोजित किये गये। छत्तीसगढ़ राज्य से दुर्ग जिले को चयनित किया गया था। दुर्ग जिले में कुल 172174 खातों में कुल राशि 65.59 करोड़ हैं के लिए नगर निगम भिलाई सभागार में शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक से रीनी अजीत (क्षेत्रीय निदेशक) उपस्थित रहे। साथ ही राजीव कुमार पांडे (आयुक्त नगर निगम भिलाई) भरत चावड़ा (उप अंचल प्रबंधक, बैंक ऑफ बडौदा) मनोज सिंग (सहायक महाप्रबंधक छ.ग. राज्य स्तरीय बैंकर्स कमिटी) भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के बैंकों के अंतर्गत दावेदारों को दावा रहित जमा राशि का प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथि के द्वारा वितरित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बडौदा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, यूको बैंक, सेन्ट्रल बैंक, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व भारतीय जीवन बीमा निगम, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंकों के कुल 110 खाताधारकों को इस कार्यक्रम के माध्यम से दावा रहित जमा राशियों का निपटान कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

साथ ही इस कार्यक्रम में आरबीआई रायपुर से दीपेश तिवारी, दिग्विजय राउत, बैंक ऑफ बडौदा क्षेत्रीय प्रबंधक अनंत माधव, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक मंडल, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन सिंह चंदेल और अग्रणी बैंक प्रबंधक दुर्ग संजय गर्ग व सभी बैंकों के अधिकारी एवं दावेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button