छत्तीसगढ़फीचर्ड

आदिम जाति कल्याण विभाग में नौकरी लगाने के नाम लाखों रुपए लेकर धोखधड़ी करने वाला फरार आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध अन्य मामले में चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय जांजगीर द्वारा जारी किया गया था स्थाई वारंट जो वर्ष 2018 से फरार था…

 

जांजगीर चांपा। प्रार्थी देवनारायण कश्यप निवासी रविदास चौक जांजगीर के द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी बुधराम भारद्वाज, जुज्जावारापू श्रीनिवास एंव उनके अन्य साथियों के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर 8,00,000/- (आठ लाख) रुपये लिया और नौकरी नहीं लगाया, पैसा वापस मांगने पर नही दे रहा है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना किया गया था।

दौरान विवेचना के प्रकरण के आरोपी बुधराम भारद्वाज को पूर्व में दिनांक 31.01.2024 को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर। प्रकरण के आरोपी जुज्जावारापू श्रीनिवास घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी।

जिसको तेलंगाना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी देवनारायण कश्यण से नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 28.09.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, एएसआई रामप्रसाद बघेल, प्रधान आर. राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी : जुज्जावारापू श्रीनिवास उर्फ श्रीनिवास जुज्जावापूं पिता नरसिम्हाराव निवासी स्नेहापुरी मोतीनगर थाना सनथनगर जिला मल्काजगिरि मेडचल (तेलंगाना)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button