छत्तीसगढ़फीचर्ड

आधी रात को प्रेमिका के घर में घुसकर उसके पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर प्रेमिका के पति पर चाकू से वार करने वाले आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज…भागते आरोपी को धमतरी SP ने अन्य जिले के SP से समन्वय कर 24 घंटे के अंदर पकड़वाया…आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में गंभीर धाराओं 109(1), 332(B) BNS.के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध…

 

धमतरी। प्रार्थी द्वारा थाना रूद्री में आकर आवेदन दिया कि राउरकेला निवासी सोनू साहू उनकी पत्नी का पुराना परिचित है,जो पिछले 02 वर्षों से उनकी पत्नी को मैं तुमसे प्यार करता हूँ, मैं तुमसे शादी करूंगा,तुम अपने पति को छोड दो नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगा, कहकर परेशान करता है।

कल खाना खाकर उनकी पत्नी और बेटी सो गये थे, प्रार्थी और उनका बेटा मूवी देख रहे थे,तभी रात्रि में करीबन 01:00 बजे सोनू साहू ने घर का दरवाजा खट खटाया और उनकी पत्नी को अपने साथ चलने बोल रहा था और प्रार्थी को बोल रहा था कि तुम हम दोनों के बीच आ गये हो।तब प्रार्थी ने उसको घर से चले जाने कहा और पत्नी और बच्चे को रूम में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया जिस पर सोनू साहू गुस्से में आज मैं तुम्हें जान से मार दूंगा कहकर मुझसे जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से मेरे उपर अंधाधुन हमला करने लगा, हमले से मेरे गले मे, दोनो हाथ,पसली में चोट आई है मैं चोट लगने के बाद चिल्लाने लगा और उसको पकड़ने की कोशिश भी किया तो सोनू वहां से दिवाल कूदकर भाग गया।

सोनू के भागने के बाद मैने अपनी पत्नी और बच्चों के दरवाजे खोलने बोला और मकान मालिक को भी उठाकर पूरी बात बताई lप्रार्थी द्वारा सोनू साहू के विरूद्ध कार्यवाही चाहने थाना में आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को देने पर उनके द्वारा महिला संबंधी मामले एवं चाकू से जान से मारने की बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी रूद्री द्वारा थाना रूद्री में अप.क्र.16/25 धारा 109(1), 332(B) BNS.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों कथन के आधार पर आरोपी सोनू साहू का पतासाजी किया गया, आरोपी घटना कर फरार हो गया था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गई एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी को अन्य जिले के एस.पी.से समन्वय कर समय से पकड़वाया गया अन्यथा आरोपी उड़ीसा भागने की फ़िराक़ में था। आरोपी को थाना सिघोड़ा जिला महासमुंद से रूद्री पुलिस टीम द्वारा विधिवत लाया गया।

आरोपी को हिरासत में लेकर धमतरी आकर पूछताछ करने पर अपना मारपीट करना स्वीकार किया एवं आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम: सोनु कुमार साहू उर्फ गुनु पिता दुर्गेश साहु उम्र 25 वर्ष,निवासी, राउरकेला, थाना उदित नगर,जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री उनि.अमित बघेल, सउनि.भीष्म अवस्थी प्रआर.संतेर सोरी,कमलेश ध्रुव आर.भावेश दास,रूद्र नारायण साहू, देवशंकर सोम सहित रूद्री पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button