खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मंगलवार की सुबह 06:20 मिनट पर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है मंदिर

उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं. मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खोले गए हैं…

उत्तराखंड (ए)। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं. केदारनाथ मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खोले गए, इस दौरान मंदिर को करीब 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था. मंदिर के कपाट जिस वक्त खोले गए उस समय वहां करीब आठ हजार श्रद्धालु पहुंचे थे।

हालांकि, मौसम खराब रहने की आशंका के मद्देनजर सोमवार को श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही थी. हालांकि जब मंगलवार की सुबह मंदिर के कपाट खुले तो वहां करीब आठ हजार के आसपास श्रद्धालु मौजूद थे. इस दौरान मंदिर को करीब 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था. अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।

वहीं मौसम विभाग द्वारा 29 अप्रैल तक बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने की वजह से राज्य सरकार ने रविवार को केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण 30 तारीख तक के लिए बंद कर दिया. जबकि ऋषिकेश, गौरीकुंड, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग सहित कई जगहों पर यात्रियों को फिलहाल वहीं ठहरने को कहा जा रहा है।

इससे पहले श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया था कि मंगलवार की सुबह 06:20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे. जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली भी सोमवार धाम में पहुंच गई।

अजेंद्र अजय ने कहा कि अत्यधिक ठंड के बावजूद मंदिर के कपाट खुलने का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं. केदारनाथ धाम में रुक- रुक कर बर्फबारी व बारिश को देखते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और प्रतिकूल मौसमी दशाओं के मद्देनजर केदारनाथ धाम में निवास की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button