छत्तीसगढ़फीचर्ड

मंत्रालय एवं अन्य विभागों में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए ठगी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थिया नंदनी धीवर एवं नीलकंठ गोंड, गीता देवांगन, घनश्याम देवांगन, मीनाक्षी मिश्रा, सुरेखा शोरी द्वारा प्रशांत सोनी, उत्तम उर्फ विकम नेताम एवं पिंकी कौर के विरूद्ध मंत्रालय एवं अन्य विभागो में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर सभी से अलग अलग कुल 12,00,000/रु रकम प्राप्त कर धोखाधड़ी करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत किये थे जिसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निर्देश प्राप्त हुई थी।

वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार शिकायत को गंभीरता में लेते हुए शिकायत की जांच की गई जिसमें आरोपियों द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थियों से ऑन लाईन, चेक एवं नगदी के माध्यम से रकम प्राप्त कर धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध कमांक 18/2024 धारा 420. 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

घटना को उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जयप्रकाश बढई एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे टिकरापारा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों का लगातार पता तलाश मुखबीरो के सहयोग से आरोपी-01. प्रशांत सोनी पिता सुरेन्द्र सोनी उम्र 31 साल निवासी झंडा चौक बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर 02. उत्तम नेताम उर्फ विकम नेताम पिता आंनद राम नेताम उम्र 29 साल निवासी पुजारी नगर तीन मंदिर के पास थाना कोतवाली रायपुर छ०ग० को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी: 01. प्रशांत सोनी पिता सुरेन्द्र सोनी उम्र 31 साल निवासी झंडा चौक बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर, छग।
02. उत्तम नेताम उर्फ विकम नेताम पिता आंनद राम नेताम उम्र 29 साल निवासी पुजारी नगर तीन मंदिर के पास थाना कोतवाली रायपुर, छग।

कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, उप निरीक्षक धीरेन्द्र बंजारे, सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार नेताम, आरक्षक देवचंद सिन्हा, अश्वनी टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button