दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“आप भी जानिए” कार्यक्रम के तहत जल प्रबंधन विभाग के कार्मिकों की पत्नियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों का किया भ्रमण

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक विभाग के द्वारा जल प्रबंधन विभाग में कार्यरत 21 कार्मिकों की पत्नियों के लिए आप भी जानिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत, अपने पतियों के कार्यस्थल के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएं) ए के जोशी तथा विशेष अतिथि के रूप में महाप्रबंधक जे पी सिंह, महाप्रबंधक (जल प्रबंधन) ए बेनर्जी, उप महाप्रबंधक (मिल्स, एम एंड एस) राजीव कुमार, सहायक महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी (जल प्रबंधन) रिजवान खान उपस्थित थे।

एके जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से आप लोगों को संयंत्र के कार्यस्थलों को देखने, समझने का अवसर मिल रहा है। आप सभी संयंत्र का सुरक्षित तरीके से भ्रमण करें। अपने पति को घर से तनाव मुक्त डयूटी के लिए भेजें, ताकि वे सुरक्षित एवं तनाव मुक्त होकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर घर लौट सके। “सुरक्षा घर से घर तक” को सार्थक करने में आप सभी की जिम्मेदारी विशेष महत्व रखती है। जब भी हमारे कार्मिक घर से डयूटी के लिए निकलते हैं, तो आप तीन चीजों का ध्यान रखें उनका गेटपास, उनकी दवाई और यदि वे दो पहिया वाहन से आते हैं तो क्रैश हेलमेट, क्योंकि सुरक्षा हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राजीव कुमार ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आप लोगों को संयंत्र में अपने पति के कार्यस्थलों को देखने का मौका देता है। यदि आप उन्हें एक सुखद वातावरण देकर संयंत्र भेजते हैं, तो कार्यक्षेत्रों में उनके द्वारा हासिल की जाने वाली उपलब्धियों में आप लोगों की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। इसके साथ ही जल प्रबंधन विभाग से, कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में छाया, खेलेश्वरी अडमें, अमृत सुधाकर, ललिता बाई, उर्मिला तिवारी, लालती बाई, शाहनाज अहमद, मानमति, ज्योति कन्नौजे, लता, डॉ भावना साकुरे, नीलिमा ताम्रकार, डालिया धाले, जयंती साहू, मान बाई ठाकुर, ममता चंद्रवंशी, पुष्पा यादव, संतोषी बंजारे, अंशु देवी, अल्पना लकरा, पूजा कुमारी ने संयंत्र भ्रमण कर कार्यस्थलों को देखा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में, मिल्स जोन-3 के कार्मिक विभाग से सहायक प्रबंधक विजय कुमार, सेक्शन ऑफिसर श्यामल बेनर्जी, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी रूहेल सिंह, वरिष्ठ स्टाफ सहायक नीता सरवरे, कनिष्ठ स्टाफ सहायक गुरूचरण सिंह सहित केंटीन सर्विसेस, मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेस तथा मानव संसाधन विभाग ने अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button