छत्तीसगढ़फीचर्ड

आयचर ट्रक में गांजा तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 150 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त

गांजा तस्करो पर की जा रही है लगातार कार्यवाही…दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार…150 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2250000 रूपये…

 

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले मे अवैध गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के मार्गदर्शन मे थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 25/03/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर का टाटा आयचर ट्रक क्रमांक OD 15 W 9593 को रोका गया, वाहन मे दो व्यक्ति सवार था।

पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पूछताछ करने पर वाहन के पीछे डाला मे सफेद रंग के रेला के नीचे मादक पदार्थ गांजा रखकर उडिसा से गुजरात ले जाना बताया, नाम पता पूछने पर अपना नाम 01- प्रभाकर पति पिता रविंद्र कुमार पति उम्र 37 साल साकिन थाना लेफरीपडा जिला सुंदरगढ उडिसा, 2. सत्यजीत भोई पिता सरोज कुमार भोई उम्र 25 साल साकिन मंगलपुर थाना काटाबनिया जिला ढेकानल उडिसा बताया।

वाहन की तलासी लेने पर वाहन के पीछे डाला मे सफेद रंग के रेला के नीचे 150 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी से 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

नाम आरोपी- 01- प्रभाकर पति पिता रविंद्र कुमार पति उम्र 37 साल साकिन थाना लेफरीपडा जिला सुंदरगढ (उडिसा)

2. सत्यजीत भोई पिता सरोज कुमार भोई उम्र 25 साल साकिन मंगलपुर थाना काटाबनिया जिला ढेकानल (उडिसा)

जप्त संपत्ति: 01- 150 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2250000 रूपये।

02- घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर का टाटा आयचर ट्रक क्रमांक OD 15 W 9593 कीमती 2000000 रूपये।

03- एक नग रियलमी कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रूपये, एक नग सैमसंग कंपनी का किपैड मोबाईल कीमती 2000 रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये, कुल जूमला कीमती 4263000 रूपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button