छत्तीसगढ़फीचर्ड

नहाने गई मूकबधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन लड़के मूकबधिर को मोटर सायकल मे बैठाकर अमलीकापा खार मे ले जाकर दैहिक शोषण (बलात्कार) किये है और मोबाइल से विडियो- फोटो खींचे है…

 

मुंगेली। थाना जरहागांव क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.12.2024 को मंदबुद्धि (अर्धविक्षिप्त) मूकबधिर शाम करीबन 04.00 बजे नहाने के लिये घर से निकली थी वापस घर नही आने पर परिजनों के द्वारा ढुढ़ने पर पड़ियाइन के तीन लड़के मूकबधिर को मोटर सायकल मे बैठाकर अमलीकापा खार मे ले जाकर दैहिक शोषण (बलात्कार) किये है और मोबाइल से विडियो- फोटो खींचे है।

उक्त तीनो राजु टंडन, बिरीज पात्रे, जलेश कुमार रात्रे को गांव वाले पकड़े है इस संबंध मे सुचना प्राप्त होने पर तत्काल जरहागांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मौके पर पुछताछ कर वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया गया।

जिस पर मामले के गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये जाने परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एस.डी.ओ.पी मुंगेली मयंक तिवारी के मार्ग दर्शन पर पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर अपराध क्र. पीड़िता के मां की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 207/24 धारा 137 (2), 140 (4), 64(2)(k),70 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मंदबुद्धि (अर्थविक्षिप्त) पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता के मां का कथन लेख किया गया, प्रकरण मे आरोपीगण 1. राजु टण्डन पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष 2. बिरीज रात्रे पिता चंदु उम्र 30 वर्ष 3. जलेश कुमार रात्रे पिता लीलदास उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम पड़ियाइन थाना पथरिया जिला मुंगेली का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 20.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक सुशील बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, सउनि रामकुमारी यादव, प्र.आर. महेश राज, आर. उमेश सोनवानी की अहम भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button