दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त अजय त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

भिलाई 3। नगर निगम भिलाई चरोदा आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के वार्ड क्र.- 30 उरला, वार्ड क्र.- 38, सोमनी वार्ड क्र. 40, गनियारी तथा वसुंधरा नगर वार्ड क्र.- 18 स्थित शासकीय विद्यालय के भवनो का निरीक्षण दिनांक 5 जुलाई को किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत प्राप्त धनराशि का उपयोग करते हुए सभी शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल बिल्डिंग का रख रखाव एवं मरम्मत कार्य कराया गया है।

जिसमे मुख्य रूप से विद्यालय के टूटे और क्षतिग्रस्त भवनो का संधारण, वाल रिपेयर, टाईल्स लगाना, वायरिंग तथा पेयजल सहित रंग रोगन का कार्य प्रमुखता से कराया गया है। भवनों के बरसात में पानी टपकने की शिकायत थी उनमें छत पर फ्लोरिंग भी की गई है।

कार्य की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे निगम आयुक्त ने कहा कि अब 26 जून के उपरांत सभी स्कूल शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ हो चुके हैं। शासन द्वारा प्रदत्त राशि का सदुपयोग कर विद्यालय भवनो को दुरुस्त करना ही हमारा लक्ष्य है।

उन्होने बताया कि आज मैने निगम क्षेत्र के सोमनी, उरला, गनियारी तथा वसुंधरा नगर के विद्यालय भवनों के संधारण कार्य का निरीक्षण किया है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पांडे तथा उप अभियंता मुकेश रात्रे, उप अभियंता मुकेश चंद्राकर तथा जनसंपर्क लिपिक विकास त्रिपाठी मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button