दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-30 उरला में स्थापित जल शोधन संयंत्र से क्षेत्र के सभी वार्डो में वाटर सप्लाई का कार्य किया जाता है। यहां स्थापित जल शोधन संयंत्र की क्षमता 27 एम एल डी है। भिलाई-चरौदा निगम कमिश्नर डी एस राजपूत द्वारा सघन अभियान के तहत समस्त 40 वार्डो में पेयजल, सफाई व्यवस्था एवं निर्माण विकास कार्य का औचक निरीक्षण निरंतर किया जा रहा है।

इस दौरान उरला स्थित जल शोधन संयंत्र पहुंचे निगम कमिश्नर द्वारा पाईप लाईन लिकेज, बंद मोटर संधारण एवं बेड रिपेयर के साथ् ही अशुद्ध जल की निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदान किये।

इसके पश्चात सिरसाभाटा वार्ड-37 में बने कम्पोस्ट शेड का अवलोकन किये जाने के दौरान शेड परिसर में फैले हुए खाद को बारिश के पानी से बचाने एकत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रखे जाने के भी निर्देश निगम कमिश्नर द्वारा प्रदान किये।वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के अलावा निगम के स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा एवं अन्य विभागीय कर्मचारी इस समय उपस्थित रहे।

भिलाई-चरौदा निगम कमिश्नर ने किया राजस्व विभाग के कर्मचारियों को तलब: आयुक्त ने विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए राजस्व विभाग में कार्यरत एक-एक कर्मचारी से निगम कमिश्नर श्री राजपूत द्वारा टैक्स वसुली की जानकारी प्राप्त की गयी। बता दे कि प्रत्येक वार्ड में संपत्ति कर, समेकित कर, भू-भाटक, शिक्षा उपकर, एवं जलकर की राशि वसूल किये जाने सहायक राजस्व निरीक्षकों को दायित्व प्रदान किये गये है। ये सभी कर्मचारी सहायक राजस्व अधिकारी के अधीन कार्यरत है तथा वार्डो में टैक्स वसूली हेतु अधिकृत है।

टारगेट के अनुरूप टैक्स वसूली नही हो पाने के कारण निगम कमिश्नर द्वारा बैठक में रोष प्रकट किया गया । साथ ही शत प्रतिशत टैक्स वसूली कार्य सुनिश्चित करने विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

आज की बैठक में अनुपस्थित रहे कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश श्री राजपूत द्वारा प्रदान किये गये है। सहायक राजस्व अधिकारी श्रीमती अरूणिमा दुबे, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव सहित ये सहायक राजस्व निरीक्षक दुष्यंत चतुर्वेदी, अर्जुन पाल, मोहम्मद यासीन, सीताराम चौहान, सरोजनी यदु, संतोष सिन्हा, कन्हैया सोनी, अनिल सिंह, पुरानिक साहू, पदुम देशलहरे, रामचंद निषाद, बसंत वर्मा, दिपक निषाद, बलराम चेलक, लालराम साहू, सृष्टि चन्द्राकर, किरण नायक, रामअवतार साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button