दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने निर्माण विकास कार्यो में लेटलतीफी पर जताई नाराजगी, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने दी हिदायत

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय में गुरूवार दिनांक 28-03-2024 को लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा संबंधी बैठक आहुत की गयी। जिसमें निगम के कार्यपालन अभियंता सहित तीन सहायक अभियंता एवं सभी वार्ड प्रभारी उपअभियंता उपस्थित रहे।

बैठक की शुरूआत में वार्ड क्रमांक-01 इंदिरा नगर हथखोज से लेकर वार्ड क्रमांक-40 गनियारी तक सभी 40 वार्डो में विभिन्न मदो से जारी निर्माण कार्य विकास कार्य की जानकारी निगम कमिश्नर द्वारा प्राप्त की गयी।

बता दे कि कार्य की स्वीकृति तिथि से लेकर अद्यतन हुए निर्माण एवं गुणवत्ता के संबंध में दिशा निर्देश श्री राजपूत द्वारा मौजूद अधिकारियों को प्रदान किये गये।

उल्लेखनीय है कि सभी वार्डो में विभिन्न मदो से निर्माणधीन रोड, नाली, सार्वजनिक भवन, शौचालय इत्यादि के कार्यो को यथाशीघ्र पूरा कराने वार्ड के प्रभारी उपअभियंता को बैठक में निर्देशित किया गया।

सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, सहायक अभियंता डी.के.पाण्डेय, सहायक अभियंता हेमंत साहू के साथ वार्ड क्रमांक-01 से 10 के प्रभारी उप अभियंता विक्टर वर्मा, वार्ड क्रमांक-11 से 18, 36,37, 40 के प्रभारी उप अभियंता मुकेश रात्रे, वार्ड क्रमांक-19 से 29, के प्रभारी उप अभियंता वैभव त्यागी, वार्ड-30, 31, 32,33, 34,35,38,39 के प्रभारी उप अभियंता मुकेश चन्द्राकर बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button