दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नालियों पर किए गए अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई शुरू, युद्ध स्तर पर किया जा रहा नाली सफाई

भिलाई। नगर पाली निगम भिलाई क्षेत्र के निचली बस्तियों में बरसात के समय पानी ना भरे इस हेतु नगर निगम भिलाई आयुक्त देवेश ध्रुव द्वारा मीटिंग के दौरान सभी को निर्देश दिए थे बारिश के समय किसी भी तरह से कहीं पर भी निचली बस्तियों में जल जमाव न हो, मानसून की आने की संभावना समय पर होने के कारण युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू हो गया है।

इसी के तारतम्य में जोन दो कमिश्नर ईशा लहरे अपने दल के साथ वार्ड क्रमांक 23 एवं 25 में हुए नाली के ऊपर अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पहुंच गई नालियों के ऊपर स्लैब बनाकर लोग पार्किंग का उपयोग कर रहे थे पहले भी इन्हें हटाने का निर्देश दिया गया था।

लेकिन लोग नहीं माने यह बात अच्छी रही की स्थानी निवासी भी नालियों पर हुए अवैध निर्माण को तुड़वाने में सहयोग करने लगे जिनके घरों में अवैध निर्माण किया गया था उनको समझाइए दे रहे थे जो नहीं हटाए उसको जेसीबी से तोड़ दिया गया ईशा लहरे ने बताया कि बरसात के समय बुद्ध विहार के पास लगभग 50 घरों में पानी भर जाता था।

अभी सूर्यकुंड के पास 10 लोग ऐसे मिले जो अपने सामने सरकारी पक्के नाली पर स्लैब बना लिए थे जिससे सफाई नहीं हो पा रही थी कचरा वहां जाम हो जा रहा था आज पक्का निर्माण को तोड़ा गया जिससे समुचित सफाई हो पाए बुध विहार एवं सूर्य कुंड का तालाब के आसपास रहने वाले लगभग 100 परिवार को आने वाली बारिश के दिनों में जल भराव से निजात मिल सके।

निगम भिलाई के सभी जोन में नालियों पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का काम चल रहा है आयुक्त देवेश ध्रुव ने लोगों से अपील की सब लोग सहयोग करें स्वयं हटा लेंगे तो ठीक है नहीं तो चालानी कार्रवाई होगी . निगम द्वारा हटाने पर जो खर्च आएगा अवैध कब्जा कब्जाधारी से लिया जाएगा। इस कार्रवाई दौरान जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा अपने दल के साथ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button