दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त मोनिका वर्मा के चेतावनी के बाद भी कार्य धीमी गति पर, जेके कंस्ट्रस्शन को नोटिस जारी करने के निर्देश

रिसाली। चेतावनी के बाद भी निर्माण कार्य धीमी गति से करने पर आयुक्त मोनिका वर्मा नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जेके कंस्ट्रस्शन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आयुक्त मोनिका ने शुक्रवार को निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण की।

दरअसल जेके कंस्ट्रस्शन को समय सीमा में कल्याणी मंदिर के सामने चल रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने निर्देश निगम ने जारी किया था। निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है,
वह मानसून के पहले पूरा नहीं हो सकता।

इसे देख आयुक्त ने लापरवाह ठेकेदार को नोटिस जारी करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त वार्ड 30 , स्टेशन मरोदा और नेवई में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण की।

आयुक्त मोनिका मार्निग विजिट में पहले वार्ड 30 लक्ष्मी नगर पहुंची। यहां 20 लाख की लागत से कर्मा माता चौक का निर्माण किया जा रहा है। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्य को 15 जून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस बीच आयुक्त टंकी मरोदा एस एल आर एम सेंटर पहुंची। कचरा अलग अलग करने स्वास्थ्य विभाग ने शेड निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। आयुक्त ने हर डिमांड के लिए पैसे खर्च करने बल न देकर जुगाड से शेड बनाने कहा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में रखे पुराने पाइप और टीन शेड का उपयोग कर शेड बनाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button