खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त मोनिका वर्मा ने सरकारी वाहन के दुरुपयोग करने पर उप निरीक्षक को किया निलंबित

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा ने देर शाम सरकारी वाहन दुरपयोग करने के मामले में राजस्व उपनिरीक्षक को निलबिंत कर दिया है। विनोद शुक्ला निलंबन अवधि में आयुक्त कार्यालय में सेवाएं देंगे। इसके पहले वे राजस्व विभाग के रोका छेका प्रभारी थे।

उल्लेखनीय है कि बीते दिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें काऊ केचर वाहन में खाद लदा हुआ था।

साथ ही निगम के श्रमिक खेत में काम करते नजर आ रहे थे। आयुक्त मोनिका वर्मा ने इसे गंभीर प्रकरण मानते हुए पहले विनोद शुक्ला को निलंबित किया।

विनोद शुक्ला के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत आई थी। तब तत्कालीन आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कार्य में लापरवाही न बरतने कहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button