दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने जीई रोड सड़क किनारे से कबाड़ और बेतरतीब रखे वाहनों को स्वयं खड़े होकर हटवाया

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर के मुख्य चौक चौराहों के भीतर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये जाने के संबंध में आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने निरीक्षण के दौरान सड़कों के किनारे से ऐसे वाहनों को हटाने के लिए खड़े होकर निगम अधिकारी व कर्मचारी के साथ अभियान चलाया इस क्रम में आज वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई।

इस दौरान दुपहिया वाहनों को भी हटाने का काम किया गया और चेतावनी देकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा दोबारा देखे जाने पर जुर्माना के साथ जब्ती की कार्यवाही किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने भी शहर भ्रमण के दौरान निर्देश दिए थे। कबाड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है, कई बार ऐसे वाहन दुर्घटना के कारण भी बनते हैं साथ ही आवाजाही करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इन सभी कारणों को देखते हुए ऐसे वाहनों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम के राजस्व टीम,बाजार टीम एवं अतिक्रमण टीम के अधिकारियों के साथ नगर निगम शहर क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नाका से फिल्टर प्लांट के सामने के आस पास क्षेत्र, पॉलिटेक्निक कालेज के आस पास तक जीई रोड के दोनो ओर किनारे खड़े कंडम वाहनों को हटाया गया और अवैध रूप से सड़क पर बांस बल्ली बनाकर संचालन करने वालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही साथ सड़क पर व्यापार के उद्देश्य से किए गए कब्जा को हटाया गया। आज शाम को तीन घंटे चली कार्रवाई में कुल 30-40 कबाड़ अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई कर हटवाया गया।

कार्रवाही के मौके पर अतिक्रमण अधिकारी व राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,स्वास्थ्य अधिकारी व बाजार अधिकारी जावेद अली,सहायक बाजार अधिकारी थान सिंह यादव,ईश्वर वर्मा सहित टीम अमला मौजूद रहें।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि भीड़ भाड़ वाले बाज़ार क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त रखने निर्देश दिए।जिसमें त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर के भीतर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु की जाने वाली कार्यवाही के सम्बंध में कहा।

प्रमुख बाज़ार क्षेत्रों में यातायात को प्रभावित कर दुकान के बाहर सामान निकाल कर व्यवसाय करने वाले दुकानदार के विरुद्ध सामान जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी एवं प्रमुख मार्गों एवम् चौक चौराहों के आस पास यातायात को प्रभावित कर लगने वाले अवैध ठेला खोमचा पर संयुक्त रूप से लगातार अतिक्रमण कार्यवाही किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button