दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने मॉर्निंग विजिट में शहर के प्रमुख बाजार पावर हाउस क्षेत्र का किया निरीक्षण

 

भिलाई। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहर के प्रमुख बाजार पावर हाउस चौक के समीपस्थ सर्कुलर मार्केट फल मंडी एवं सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम सब्जी मार्केट से निकलने वाले कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी अधिकारियों से ली। फल मंडी से निकलने वाले कचरे का निष्पादन ऑन द स्पॉट फल मंडी के समीप ही कंपोस्ट के माध्यम से खाद बनाकर किया जा रहा है। वही प्राइमरी कचरा डंपसाइट से उन्होंने नियमित रूप से कचरा हटाकर सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पूरे सब्जी मार्केट, फल मार्केट एवं सर्कुलर मार्केट का बरसते पानी में निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नाली निकासी की व्यवस्था देखी। मार्केट क्षेत्र में साफ-सफाई सुबह के समय नियमित रूप से किया जा रहा था। कुछ स्थानों पर उन्होंने व्यापारियों के द्वारा अतिरिक्त सामान बढ़ाकर व्यवसाय करना पाया। सामान अपने दायरे में रखकर विक्रय करने कहा। अतिरिक्त सामान बढ़ाकर व्यवसाय करने से आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। निगम आयुक्त ने शीतला कांप्लेक्स का भी निरीक्षण किया, खाली दुकानें होने के कारण कुछ लोगों के द्वारा यहां पर कचरा फेंका जा रहा था, कई दिनों से यहां से कचरा उठाने के बावजूद गंदगी पसरी हुई थी।

निगम आयुक्त के निर्देश पर शीतला कांप्लेक्स परिसर से कचरा उठाकर सफाई करने का कार्य किया जा रहा है परिसर को साफ स्वच्छ रखने की कयावद जारी है, वही कचरा डंप करने वालों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है। कमिश्नर ने डिवाइडर में पौधरोपण करने के निर्देश भी निरीक्षण के दौरान दिए। वहीं उन्होंने बैकुंठ धाम तालाब परिसर एवं एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया। प्रतिदिन होने वाले कचरे के उठाव के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

इसी दरमियान समीप में रहने वाला एक छोटा सा बच्चा अपने घर से कचरा लेकर सफाई वाहन को देने के लिए पहुंचा था, निगमायुक्त ने बच्चे को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने को लेकर शबासी दी, उन्होंने कहा कि इस छोटे से बच्चे की जागरूकता को देखते हुए इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आयुक्त ने सर्व समाज मांगलिक भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button