दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने संभाली OBC सर्वे की कमान, स्वयं पहुंचे सर्वे करने

दुर्ग। राज्य सरकार की गठित छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुसार नगर निगम द्वारा पिछड़ा वर्ग का सर्वे कराया जा रहा है। बुधवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व्दारा वार्ड क्रमांक 03 एवं 04 में ओबीसी सर्वे का औचक निरीक्षण राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, थानसिंह यादव, योगेश सूरे एवं अमला के साथ पहुँचे।

वार्ड के निरीक्षण के मौके पर पार्षद नरेंद्र बंजारे भी मौजूद रहे।आयुक्त ने सर्वे का काम जल्द से जल्द पूरा हो सके इसके लिए आयुक्त अधिकारी/कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यक्रताओं के साथ घर मे जाकर लोगो से संपर्क कर लिस्ट की समीक्षा की।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान ओबीसी सर्वेक्षण को पूरा करने का निर्देश जारी किया है।निगम अधिकारी/कर्मचारी,सुपर वाइजारो के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी में ये काम शामिल है।बता दे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ निगम कर्मचारी व सुपर वाइजर सर्वे के दौरान उनकी सुविधा के लिए साथ मे डयूटी लगाई गई है।

मंगलवार को नगर निगम के मोतीलाल वोरा सभाकक्ष में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा की थी। उन्होंने सर्वे कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।अधिकारी/कर्मचारी व बीएलओ/ आंगनबाड़ी व सुपरवाईजरों को अपने-अपने वार्डो में हुए सर्वेक्षणों की जानकारी लेकर एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा करने को कहा।

उन्होंने कहा कि बीएलओ को सर्वे कार्य में लगाया गया हैं और कार्य की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों से सर्वेक्षण कार्य में कोई भी लापरवाही न बरतने और समय पर कार्य पूरा करने पर ज़ोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button